कभी खुशी-कभी गम की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं काजोल, न्यासा के जन्म से पहले दो बार हुआ मिसकैरिज

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा का आज बर्थडे है।न्यासा के जन्म से पहले काजोल के दो मिसकैरिज हो चुके हैं। जानिए मिसकैरिज पर क्या कहा था काजोल ने...

Kajol, Nyasa Devgn
Kajol, Nyasa Devgn 
मुख्य बातें
  • काजोल की बेटी न्यासा देवगन आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • काजोल और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर बेटी को विश किया है।
  • काजोल ने बताया था कि न्यासा के जन्म से पहले उनका दो बार मिसकैरिज हो चुका है।

मुंबई. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का आज 18वां बर्थडे है। इस मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि न्यासा के जन्म से पहले काजोल के दो मिसकैरिज हो चुके हैं।

काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था,  'कभी खुशी कभी गम के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन मेरा मिसकैरिज हो गया। उस दिन मैं अस्पताल में थी, फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मैं उस समय खुश नहीं थी।'

काजोल के मुताबिक, 'कभी खुशी कभी गम के बाद एक बार फिर मेरा मिसकैरिज हुआ, यह मुश्किल था। लेकिन बाद में सब सही हुआ और न्यासा व युग ने हमारा परिवार पूरा किया।'

अजय-काजोल ने ऐसे किया विश
काजोल ने न्यासा की बचपन की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ काजोल ने लिखा, 'मैं बेहद नर्वस थीं जब तुम पैदा हुई। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी 
परीक्षा थी। आज तुम बड़ी हो गई तो मैं कह सकती हूं कि मैं इस परीक्षा में पास हो गई हूं।'

अजय देवगन ने भी न्यासा की फोटो शेयर की। अजय ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे न्यासा, इस मुश्किल भरे समय में ऐसे छोटी खुशी सारा स्ट्रेस तोड़ देती है। इसके अलावा उन सभी के लिए दुआएं मांगता हूं जिन्हें इस वक्त जरूरत है.’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

पिता ने दी है ये सलाह
काजोल ने पिछले दिनों न्यासा की एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में न्यासा कहती हैं, 'मेरे पिता ने मुझे एक सलाह दी कि मेरी चुप्पी मुझे आत्मसंतुष्ट बनाती है। उन्होंने हमेशा मुझे विश्वास दिलाया कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूं तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

न्यासा आगे कहती हैं, 'मुझे हमेशा लगता है कि मैं जो भी करती हूं, उसका असर माता-पिता पर होता है। मेरा हर मूड एक मैगफाइइंग ग्लास के अंडर होता है। ईमानदारी से कहूं तो नफरत करने वालों के अलावा ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेरे बारे में अच्छी बातें कहते हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर