Throwback: बर्तनों और बैडमिंटन रैकेट से होती थी Kajol की पिटाई, मां के सख्त रवैए को लेकर कही थी बड़ी बात

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Sep 22, 2021 | 08:10 IST

Kajol Upbringing: जानी-मानी अदाकारा काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां तनुजा और पिता शोमू मुखर्जी के संग अपने रिश्तों के बारे में बहुत कुछ बताया था। 

bollywood actress kajol opened up about her upbringing, kajol was beaten with dishes and badminton racket by her mother
मां तनुजा के सख्त रवैए को लेकर काजोल ने कही थी बड़ी बात   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • सख्ती के साथ हुई है बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की परवरिश। 
  • बर्तन और बैडमिंटन रैकेट से होती थी काजोल की पिटाई।
  • माता-पिता संग रिश्ते के बारे में काजोल ने बताई थी कई बातें।

Kajol Opened Up About Her Strict Upbringing: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक में काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी तरक्की हासिल की थी। उनका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल है। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि काजोल अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बार उनका यह अंदाज उनके लिए हानिकारक भी साबित हुआ है।

मगर, वह कभी भी किसी भी विषय पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं। चाहे वह उनकी निजी जीवन से जुड़ी बात ही क्यों ना हो। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अपनी माता तनुजा और पिता शोमू मुखर्जी के संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बहुत कुछ बताया था। 

मां तनुजा की एक बात ने बदल दी थी काजोल की जिंदगी

काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साझा किया था कि जब वह अपना 13वां जन्मदिन मना रही थीं। तब उनकी मां ने उन‌से यह कहा था कि आज के बाद से वह कभी काजोल पर हाथ नहीं उठाएंगी। लेकिन, जब बात काजोल को सुधारने की आएगी तब वह ऐसा जरूर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि आज के बाद से वह काजोल को कभी एक बच्चे की नजर से नहीं देखेंगी क्योंकि अब वह किशोरावस्था में आ गई हैं।

मां की यह बात सुनकर, उस दिन काजोल ने यह निर्णय लिया था कि वह अपने किए की जिम्मेदार खुद होंगी। इस दौरान, काजोल ने यह भी कहा था कि उनके पिता उनका नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे क्योंकि उन्हें कार से बहुत प्यार था। काजोल ने इस बात पर खुशी जताई थी कि उनके पिता ने उनका नाम नहीं रखा था। 

बर्तन और बैडमिंटन रैकेट से होती थी काजोल की पिटाई

काजोल ने यह साझा किया था कि उनकी मां तनुजा अपने बच्चों को सही राह दिखाने के लिए सख्ती का पालन करती थीं। कई बार काजोल को अपनी मां से बर्तन और बैडमिंटन से मार पड़ी थी। अपने माता-पिता के तलाक के बारे में भी काजोल ने बहुत कुछ बयान किया था। उन्होंने यह साझा किया था कि इस परिस्थिति ने उन्हें यह समझने में मदद की है कि उनके माता-पिता सिर्फ माता और पिता नहीं बल्कि दो इंसान भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर