Kalki Koechlin Pregnancy Picures: 6 महीने प्रेग्नेंट Kalki Koechlin ने शेयर की नई तस्वीरें, दिखाया बेबी बंप

बॉलीवुड
Updated Oct 16, 2019 | 14:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन जल्द ही मां बनने वाली हैं, वो 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

Kalki Koechlin
Kalki Koechlin 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की
  • कल्कि ने जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है
  • कल्कि पिछले कुछ समय से इजरायली शख्स Guy Hershberg को डेट कर रही हैं, दोनों ने अभी शादी नहीं की है

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने पिछले महीने ही अपने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी कि वो पांच महीनें प्रेग्नेंट हैं। कल्कि ने इसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद फैंस सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। 

अब कल्कि ने अपनी नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो ग्रीन कलर की वी नेक स्ट्रेप ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और इन फोटोज में उनका बेबी बंप देखा जा सकता है। कल्कि ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो हील्स पहनकर कमर पर हाथ रखे खड़ी दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'Second Trimester Confidence' यानी दूसरी तिमाही का कॉन्फिडेंस। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

मालूम हो कि कल्कि इजरायली शख्स Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। दोनों ने अभी शादी नहीं की है। कल्कि और Guy अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल्कि ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके शरीर में बदलाव आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो गोवा में पानी के अंदर अपने बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने कहा था कि उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था इसलिए वो इस प्रथा को आगे ले जाएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

बता दें कि कल्कि ने साल  2011 में उन्होंने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन साल 2015 में दोनों अलग हो गए। लेकिन अब भी दोनों दोस्त हैं। कल्कि की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर अनुराग ने पेरेंट्स क्लब में उनका स्वागत किया था। इसके साथ ही अनुराग ने कहा कि अगर उन्हें कोई जरूरत हो तो वो उन्हें (अनुराग को) किसी भी समय कॉल कर सकती हैं।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर