Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत का छलका दर्द, कहा- फिल्मी दुनिया ने हमेशा मेरी अंग्रेजी का उड़ाया मजाक

Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कंगना ने बताया कि फिल्मी दुनिया ने हमेशा ही उनकी अंग्रेजी को लेकर उनका मजाक उड़ाया।

Kangana Ranaut Video
Kangana Ranaut Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल
  • कंगना ने बताया बॉलीवुड में उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया जाता था
  • कंगना जल्द ही फिल्म पंगा में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म पंगा को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। पंगा में कंगना एक कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाने वाली हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री से न होते हुए भी यहां अपनी बड़ी जगह बनाई है। 

आज कंगना की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है। लेकिन कंगना ने लिए ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है। यहां तक कि उन्हें अपनी भाषा को लेकर भी संघर्ष करना पड़ा। उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया जाता था। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना इस बारे में चर्चा कर रही हैं। इस वीडियो में कंगना ने कहा कि फिल्मी दुनिया ने हमेशा ही मेरी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया, मेरी आलोचना की। मगर उन्हीं के बीच रहकर मैंने हिंदी भाषा को सर्वप्रिय रखा। जिसके कारण मुझे मेरे काम में एक नया मुकाम मिला और भारी रूप से सफलता मिली।

 

 

ये पहली बार नहीं है, जब कंगना ने इस मुद्दे पर बात की हो। इससे पहले जब वे करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं, तब भी उन्होंने कहा था कि करण ने उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया था। जिसे सुनकर करण थोड़ा सकपका गए, लेकिन कंगना ने अपनी पूरी बात रखी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

 

कंगना की फिल्म पंगा की बात करें तो इसमें एक ऐसे प्लेयर का संघर्ष दिखाया जाएगा जो परिवार की जिम्मेदारी के चलते कबड्डी छोड़ देती है, लेकिन फिर इस खेल में वापसी करती है। फिल्म में कंगना के साथ पहली बार जस्सी गिल नजर आने वाले है। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर