'सनकी प्रेमिका' हैं Kangana Ranaut, 17 साल की उम्र में अपने से 10 साल बड़े लड़के को दे बैठी थीं दिल

बॉलीवुड
Updated Oct 01, 2019 | 16:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान अपने पहले रिलेशनशिप और किस के बारे में बताया।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत को हो गया था 10 साल बड़े लड़के से प्यार
  • ऑब्सेसिव लवर हैं कंगना रनौत
  • पहले किस को लेकर कंगना ने बताई ये बात

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वे इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से हैं, जो अपने विचारों को बिना किसी हिचकिचाहट के सबके सामने रखती हैं। इसी के चलते वे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जुलाई में ही उनकी फिल्म जजमेंटल है क्या रिलीज हुई थी। इसके बाद अब कंगना नए प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में जुट गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान कंगना ने अपने पहले रिलेशनशिप और किस के बारे में भी बताया।

कंगना ने बताया कि मेरा पहला रिलेशनशिप 17-18 साल की उम्र में था। मैं उस वक्त चंडीगढ़ में थी। मेरी फ्रेंड एक डेट पर थी और मुझे उसकी डेट के फ्रेंड से प्यार हो गया। वो एक क्यूट पंजाबी लड़का था। उसकी उम्र 28 साल थी और मैं करीब 16-17 साल की थी। उसने मुझे देखा और कहा कि तुम तो बच्ची हो। उसे पता चल गया था कि मैं इस डेटिंग गेम में नहीं हूं। मेरा दिल टूट गया। मुझे लगता है कि मैं ऑब्सेसिव लवर हूं। मैं उसे मैसेज करके कहती थी कि मुझे एक चांस दो, मैं बड़ी हो जाऊंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@team_kangana_ranaut) on

 

कंगना ने अपने पहले किस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि मैं उसे किस नहीं करती थी, इसलिए मैंने अपनी हथेली पर किस की प्रेक्टिस की। मेरा फर्स्ट किस बिल्कुल मैजिकल नहीं था, बल्कि बहुत अजीब था। मेरा मुंह फ्रीज हो गया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@team_kangana_ranaut) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जजमेंटल है क्या के बाद कंगना के पास अभी कई फिल्में हैं। वे अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में काम कर रही हैं, इसमें वे कबड्डी प्लेयर की भूमिका में हैं। इसके अलावा वे धाकड़ और जयललिता की बायोपिक में भी बिजी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर