Corona Virus: क्या लंदन में प्रिंस चार्ल्स से मिली थीं Kanika Kapoor? जानिए इस वायरल फोटो की सच्चाई

Kanika Kapoor Prince Charles Viral Photo: बेबी डॉलर सिंगर कोरोना वायरस के कारण फिलहाल आइसोलेशन में हैं। वहीं, कनिका की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें वह प्रिंस चार्ल्स के साथ नजर आ रही हैं। जानिए क्या है सच...

Kanika Kapoor
Kanika Kapoor 
मुख्य बातें
  • कनिका कपूर का तीसरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है।
  • कनिका की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें वह प्रिंस चार्ल्स के साथ नजर आ रही हैं।
  • प्रिंस चार्ल्स क हाल ही में कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया था।

मुंबई. बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर का तीसरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। कनिका को फिलहाल आइसोलेशन पर रखा गया है। कनिका की एक फोटो वायरल हो रही है, इसमें वह ब्रिटिश शाही परिवार प्रिंस चार्ल्स  के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि प्रिंस चार्ल्स का भी कोरोना टेस्ट भी पॉजीटिव आया था। 

सोशल मीडिया पर वायरल ये फोटो साल 2015 की है। कनिका ब्रिटेन के शाही परिवार के एक रॉयल इवेंट को अटेंड कर रही हैं। इसमें कनिका प्रिंस चार्ल्स के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में सिंगर ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। 

कनिका इस फोटो में प्रिंस चार्ल्स से बातचीत कर रही हैं। कनिका ने बताया है कि उनके बच्चे फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। कनिका 9 मार्च को लंदन से ही वापस लौटी थीं। भारत वापस लौटने के बाद कनिका ने लखनऊ में पार्टी की थी। इसके अलावा उन्होंने होली पार्टी का भी आयोजन किया था।    

जारी रहेगा कनिका कपूर का ट्रीटमेंट 
कनिका कपूर का तीसरा कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद उनका इलाज जारी रहेगा। कनिका के परिवार ने पहली रिपोर्ट के बारे में संदेह जताया था, जिसके कारण उनका फिर से टेस्ट किया गया था। इससे पहले कनिका के दो टेस्ट पॉजीटिव आया था, हालांकि उनके परिवार ने इस टेस्ट पर संदेह जताया था। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य टीम्स ने कनिका के संपर्क में आए 162 लोगों को लिस्ट किया है। इनमें 35 लोग कानपुर से हैं, जो कनिका के साथ पार्टी में शामिल थे। इनमें से 63 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इन सभी का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Thank you @judithleiberny Love my #Camera #bag A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on


प्रिंस चार्ल्स का टेस्ट भी पॉजीटिव 
71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्‍स में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए, जिसके बाद उनका टेस्‍ट कराया गया। डचेस ऑफ कॉर्नवाल यानी प्रिंस चार्ल्‍स की पत्‍नी कैमिला का भी कोरोना वायरस का टेस्‍ट कराया गया, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  

कोरोना वायरस पॉजीटिव आने के बाद प्रिंस चार्ल्स को फिलहाल  क्‍वारंटीन में हैं। ब्रिटिश शाही परिवार के मुताबिक की ओर से यह भी बताया गया है कि प्रिंस चार्ल्‍स पिछले कुछ दिनों से घर से काम कर रहे थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर