Kanika Kapoor Health: कनिका कपूर की सेहत में आया सुधार, पांचवीं COVID 19 टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

Kanika Kapoor Health Update: बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर की सेहत में काफी सुधार आया है। कनिका की पांचवीं COVID-19 रिपोर्ट टेस्ट निगेटिव आई है। हालांकि, उन्हें कुछ वक्त और अस्पताल में रहना होगा।

Kanika Kapoor
Kanika Kapoor  
मुख्य बातें
  • कनिका कपूर का पांचवा COVID 19 टेस्ट निगेटिव आया है।
  • कनिका कपूर को अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना होगा।
  • 20 मार्च को पहली बार कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले एक महीने से कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। चार टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद अब पांचवी बार कनिका का टेस्ट निगेटिव आया है। हालांकि, अभी उन्हें कुछ वक्त तक अस्पताल में रहना होगा। 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कनिका कपूर का पांचवा COVID 19 टेस्ट निगेटिव आया है। हालांकि, अभी उनका एक और टेस्ट हुआ है। जब तक इसका टेस्ट निगेटिव नहीं आता तो लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में ही रहना होगा।        

Spotboye से बातचीत में लखनऊ के PGIMS हॉस्पिटल के डॉक्टर आरके धीमान ने बताया था कि-'कनिका की हालत में सुधार आ रहा है। फिलहाल वह खाना खा रही हैं। उन्हें फिलहाल एक हफ्ते के लिए और अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है।'

 

20 मार्च को आई थी पहली रिपोर्ट 
आपको बता दें कि 20 मार्च को पहली बार कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं और तब से अब तक डॉक्‍टर्स पांच बार उनकी जांच कर चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना से संक्रमित मरीज का हर 48 घंटे बाद सैंपल लिया जाता है।  

कनिका कपूर के खिलाफ यूपी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज हुआ है जिसमें उन्हें 6 महीने की जेल की सजा या जुर्माना या फिर दोनों ही हो सकता है।

9 मार्च को लौटी थीं  वापस 
कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से वापस भारत लौटी थीं। कनिका अपने दोनों बच्चों से मिलने लंदन गई थीं। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने लखनऊ में एक पार्टी अटेंड की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने घर पर होली पार्टी का भी आयोजन किया था। 

कनिका 14 मार्च की शाम कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के घर हो रही एक पार्टी में शामिल हुईं थी। इसके अलावा 15 मार्च को कनिका अपने एक दोस्त आदेश सेठ की पार्टी में शामिल हुईं।Times Now से बातचीत में कनिका ने बताया कि उन्हें किसी ने नहीं बताया कि विदेश से लौटने के बाद आइसोलेशन में रहना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर