क्या करण देओल ने द्रिशा रॉय संग कर ली सगाई? जानें क्या है सच्चाई

Karan Deol Is Not Engaged: एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल को लेकर हाल ही में ये खबरें आईं थीं कि उन्होंने बिमल रॉय की पड़पोती द्रिशा रॉय संग सगाई कर ली है। जानें क्या है इन खबरों की सच्चाई?

Karan Deol and Drisha Roy
Karan Deol and Drisha Roy 
मुख्य बातें
  • करण देओल और द्रिशा रॉय की नहीं हुई सगाई।
  • करण देओल की टीम ने कहा कि दोनों बचपन के दोस्त हैं।
  • करण देओल जल्द ही फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि उन्होंने फिल्ममेकर बिमल रॉय की पड़पोती द्रिशा रॉय से सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह कदम उठाया है और जल्द ही दोनों शादी करेंगे। हालांकि अब करण की टीम ने इन खबरों का खंडन किया है।

ये भी पढ़ें: सनी देओल बनाएंगे तेलुगू फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुआ' का हिन्दी रीमेक, लीड रोल में नजर आएंगे बेटे करण

आई थीं ये खबरें

करण और द्रिशा की सगाई की रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि करण के दादा धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल और द्रिशा की सगाई गुपचुप तरीके से करवा दी है और दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

धर्मेंद्र की तबीयत खराब?

इन खबरों के सामने आने के बाद करण की टीम ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो दोनों बचपन के दोस्त हैं और उनकी सगाई नहीं हुई है। बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद्र को मांसपेशियों में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है और वो आराम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे करण देओल ने की सगाई, धर्मेंद्र की तबीयत को देखते हुए तेज हुईं शादी की तैयारियां?

साल 2019 में डेब्यू

मालूम हो कि करण देओल एक्चर सनी देओल के बेटे और वेटेरन एक्टर धर्मेेंद्र के पोते हैं। करण ने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसे सनी देओल ने लिखा और डायरेक्ट किया था। वहीं इसे सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड और जी स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। अब करण फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे जिसनमें उनके पापा सनी देओल, चाचा बॉबी देओल और दादा धर्मेंद्र भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर