नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे करण जौहर की तस्वीर आई सामने, सुशांत के फैंस ने फिर किया ट्रोल

Karan Johar Trolled: नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर करण जौहर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के निशाने पर आ गए हैं। सुशांत के फैंस पूछ रहे हैं कि क्या करण का डिप्रेशन खत्म हो गया?

Karan Johar and Sushant Singh Rajput
Karan Johar and Sushant Singh Rajput  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर की बर्थडे पार्ट से सामने आई करण जौहर की तस्वीर
  • सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने फिर किया सुशांत को ट्रोल
  • करण को ट्रोल कर दिवंगत एक्टर के फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन को करीब एक महीना होने वाला है लेकिन बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस जारी है। सुशांत के फैंस नेपोटिज्म के मुद्दे पर कई सेलेब्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, जिनमें करण जौहर भी शामिल हैं। 

करण के दोस्त ने कही थी ये बात

करण को लेकर हाल ही में खबर आई कि सुशांत के सुसाइड के बाद जिस तरह की नफरत उन्हें मिल रही है उससे वो टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग उन्हें सुशांत की मौत के लिए कसूरवार मान रहे हैं और उनके खिलाफ नफरत फैला रहे हैं उससे करण टूट गए हैं। इसके बाद हाल ही में करण जौहर की एक फोटो सामने आई जो एक्ट्रेस नीतू कपूर के जन्मदिन (8 जुलाई) की है। करण जौहर की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसे लेकर वो एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

सुशांत के फैंस ने करण को किया ट्रोल

दरअसल नीतू ने इंस्टाग्राम पर अपनी बर्थडे की फोटोज पोस्ट की, जिसमें करण भी नजर आ रहे हैं। इसपर सुशांत के फैंस ने पूछा कि करण परेशान थे और डिप्रेशन में थे, क्याअब वो ठीक हो गए? एक यूजर ने लिखा, 'करण के दोस्त ने कहा था कि वो डिप्रेशन में हैं लेकिन ये फोटो देखकर तो ऐसा कुछ नहीं लग रहा।'

करण के खिलाफ हुई थी FIR

मालूम हो कि सुशांत के सुसाइड के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था, जो कि वकील सुधीर कुमार ओझा ने IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम दर्ज करवाया था। हालांकि इस मामले को अब बिहार कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर