घर में ऐसे समय बिता रहे हैं करण जौहर के बच्चे यश-रूही, सामने आई वीडियो में दिखा दोनों का 'टैलेंट'

Karan Johar Children Video: करण जौहर ने हाल ही में अपने दोनों बच्चों यश और रूही जौहर का वीडियो शेयर कर बताया कि वो घर में रहकर कैसे अपना समय बिता रहे हैं।

Roohi and Yash Johar
Roohi and Yash Johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने हाल ही में अपने दोनों बच्चों यश और रूही जौहर का वीडियो शेयर किया
  • ये वीडियो शेयर कर करण ने बताया कि उनके बच्चे घर में कैसे समय बिता रहे हैं
  • मालूम हो कि करण फरवरी 2017 में दो जुड़वां बच्चों के पिता बने थे

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और भारत में इसके पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में आम नागरिक से लेकर सेलेब्स तक अपने घर में समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर भी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से और अपनी फैमिली से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें उनकी बेटी रूही जौहर और बेटा यश जौहर नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है।

दरअसल करण ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनके दोनों बच्चे कलरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में रूही लैंप में कलर करती दिख रही हैं वहीं यश स्कूटर में कलर करते नजर आ रहे हैं। यश ने स्कूटर में कई कलर कर दिए हैं जिससे ना स्कूटन नजर आ रहा है ना ही उसमें किया गया कोई कलर समझ आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर करण ने लिखा, 'भविष्य के दो मॉर्डन आर्टिस्ट! आइसोलेशन सच में इनके अंदर के आर्टिस्ट को बाहर लेकर आ रहा है। अब हम अपने सामूहिक स्वर में एक गाना गाने के बारे में सोच रहे हैं। हमारा परिवार बहुत टैलेंटेड है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

करण के बच्चों का ये वीडियो सेलेब्स से लेकर फैंस तक को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स भी लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

बता दें कि करण 7 फरवरी 2017 को सरोगेसी के जरिए यश और रूही के पिता बने थे। वे अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। करण ने अपने पिता के नाम पर बेटे को नाम यश रखा और अपनी मां हीरू के नाम को उल्टा करके रूही का नाम रखा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडेक्शन में बनने वाली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शेरशाह और जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर