जब जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर को पकड़ा था रंगे हाथ, सीरियल के सेट पर मारा था थप्पड़

करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बिपाशा बसु से शादी की थी। इससे पहले वह जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम से शादी कर चुके थे। जानिए करण की लाइफ के Facts...

Karan Singh Grover, Jenifer Winget
Karan Singh Grover, Jenifer Winget 
मुख्य बातें
  • करण सिंह ग्रोवर 23  फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • करण बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति हैं।
  • बिपाशा से पहले करण ने दो शादियां की थी।

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर 23  फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर को पहचान एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की के पहले सीजन से मिली थी। करण बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति हैं। बिपाशा से पहले करण ने दो शादियां की थी।

करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी साल 2008 में श्रद्धा निगम से हुई थी। ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चली थी। कुछ वक्त के बाद ही श्रद्धा निगम ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। 

श्रद्धा निगम से तलाक के बाद करण ने जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी। दोनों ने कसौटी जिंदगी और दिल मिल गए में साथ काम किया था। करण उस वक्त कोरियोग्राफर निकोल को डेट कर रहे थे। निकोल से ब्रेकअप के बाद करण ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Home team! #monkeylove #black A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

 

साल 2012 में की थी शादी
करण ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर ने दिल मिल गए के सेट पर करण को थप्पड़ जड़ा था। दरअसल जेनिफर को लगा था कि वह उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके बाद दोनों ने एक महीने तक बाद नहीं की थी। 

करण और जेनिफर का साल 2014 में तलाक हो गया था। करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेनिफर विंगेट से शादी मेरी एक भूल थी। कभी-कभी ये अच्छा होता है कि कुछ लोग केवल दोस्त ही रहे और रिश्ता आगे नहीं बढ़े। करण ने कहा कि ये उनकी गलती है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Indianizing courtesy @orubyapoorva @kohar_jewellery @kareenparwani @propixer @hairbyshardajadhav A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on

 

अलोन के सेट पर हुआ बिपाशा से प्यार 
करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की थी। करण  बिपाशा से उम्र में तीन साल छोटे हैं। करण और बिपाशा की पहली मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने कई बोल्ड सीन दिए थे। 

 

 

एक इंटरव्यू में बिपाशा से करण की पिछली दो असफल शादियों और तलाकशुदा शख्स से शादी करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था,  ' मैंने करण को एक शख्स के तौर पर देखा है ना कि एक शादीशुदा और दो बार तलाक ले चुके इंसान के रूप में'। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरही की बातें परेशान नहीं करतीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर