बेटे के जन्‍म के 4 महीने बाद करीना कपूर ने क‍िया वेट लॉस, Malaika Arora संग की पार्टी में द‍िखाया ग्लैमरस लुक

Kareena Kapoor Post pregnancy weight loss!: करीना कपूर करीब 2 महीने के बाद अपनी बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा से मिली हैं। देर रात की तीनों एक्ट्रेस ने पार्टी...

Kareena Kapoor party Malaika arora and Amrita arora Flunts post-pregnancy weight loss
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा। 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान दो बच्चों की मां बन चुकी हैं।
  • अब करीना करीब 2 महीने के बाद अपनी बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका और अमृता से मिलीं।
  • देर रात तीनों एक्ट्रेस ने की घर पर पार्टी।

करीना कपूर 2 दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है। दो बच्चों की मां बन चुकीं करीना कपूर खान अपनी लाइफ बिंदास तरीके से जीने में यकीन करती हैं। हाल ही में करीना कपूर अपनी क्लोज बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी करती नजर आईं। 

करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्टी मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर की। फोटोज देखकर ऐसा लग रहा है कि करीना के अपने घर पर एक छोटी सी गेट टू गेदर पार्टी होस्ट की थी जिसमें वो फ्रेंड्स टाइम एंजॉय करती दिखीं। फोटोज का कैप्शन- 'गुच्ची bffs हमेशा के लिए' दिया है। 

खास बात ये है कि करीना कपूर करीब 2 महीने के बाद अपनी बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा से मिली हैं। इसकी जानकारी अमृता अरोड़ा ने अपने पोस्ट से दी है। फोटो में करीना को ब्लैक कलर की जींस के साथ एक सफेद टैंक टॉप पहने देखा जा सकता है। चिक नेकलेस पहने करीना कपूर काफी स्टनिंग लुक में दिख रही हैं। 

करीना कपूर नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने वेट लॉस जर्नी की झलकियां शेयर करती रही हैं। नई तस्वीरों में करीना कपूर का डिलीवरी के चार महीने बाद वेट लॉस साफ देखने को मिल रहा है। इन फोटोज में करीना प्रेग्नेंसी के बाद से काफी फिट नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें, करीना कपूर ने फरवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेटे की पहली झलक शेयर की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अगली बार लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म दिसंबर 2021 की रिलीज के लिए तैयार है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर