Kareena Kapoor Khan का जब हुआ ग्रेट खली से सामना, कुछ ऐसा था एक दूसरे का रिएक्‍शन

बॉलीवुड के बेबो करीना कपूर खान और ग्रेट खली मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे से टकरा गए। इस दौरान करीना कपूर और खली का र‍िएक्‍शन देखने वाला था।

Kareena Kapoor and Khali
Kareena Kapoor and Khali 

बॉलीवुड के बेबो करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फ‍िल्‍म अंग्रेजी मिडियम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें करीना कपूर का अंदाज काफी शानदार नजर आ रहा था। इरफान खान स्‍टारर इस फ‍िल्‍म में करीना पुलिसवाली बनी हैं। इससे पहले वह अक्षय कुमार संग गुड न्‍यूज में नजर आई थीं और इस फ‍िल्‍म की काफी सराहना हुई थी। गुड न्‍यूज में करीना कपूर का रोल काफी पसंद किया गया था। 

बता दें कि करीना कपूर खान हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुंबई लौटी थीं। जब करीना एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनके सामने आ गए ग्रेट खली। दोनों एक निश्चित दूरी पर चल रहे थे लेकिन मीडिया के कैमरे दोनों को एक ही फ्रेम में ले आए।  

मुंबई एयरपोर्ट पर खली को देखकर करीना अपनी मुस्‍कान नहीं रोक पाईं। खली के साथ चलते चलते करीना नीचे मुंह करके मुस्‍करा रही थीं और उसी तस्‍वीर में खली उन्‍हें तिरछी नजर से देख रहे हैं। वाकई इस दौरान करीना कपूर और खली का र‍िएक्‍शन देखने वाला था।

बता दें कि करीना कपूर खान एक बार फ‍िर पर्दे पर फोकस कर रही हैं और उन्‍होंने तैमूर के जन्‍म के बाद दमदार कमबैक किया है। उनके पास कई फ‍िल्‍में हैं। वह आमिर खान की फ‍िल्‍म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसका फर्स्‍ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ था। वहीं करण जौहर की फ‍िल्‍म तख्‍त में भी वह नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर