Kareena Kapoor Discharged: बेटे के जन्म के दो दिन बाद करीना को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटे की पहली फोटो देखें

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 2 फरवरी को अने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद आज मंगलवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Kareena Kapoor Discharged
Kareena Kapoor Discharged  
मुख्य बातें
  • करीना कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति सैफ संग गर हुईं रवाना।
  • करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को दिया था जन्म।
  • मालूम हो कि पिछले साल दोनों ने यह जानकारी दी थी कि वो दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में दो दिन रहने के बाद आज (23 फरवरी) करीना को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

करीना, सैफ और तैमूर आज अस्पताल से रवाना होते हुए नजर आए और उनकी तस्वीरें व वीडियो भी सामने आई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि तैमूर अपने पिता सैफ के साथ कार में आगे सीट पर बैठे हुए हैं। वहीं करीना अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए कार के पीछे वाली सीट पर बैठी हुई हैं। मालूम हो कि करीना को 20 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। 

बेटे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि करीना और उनका बेटा दोनों ठीक हैं। सैफ ने इसमें कहा था, 'हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बेटी हेल्दी व सुरक्षित हैं। हमारे सभी शुभ चिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

मालूम हो कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले हाल ही में करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने कुछ समय पहले यह घर खरीदा था। सैफ- करीना का नया घर भी पुराने घर के नजदीक ही है। इस नई बिल्डिंग में उन्होंने टॉप दो फ्लोर खरीदे थे, जहां वो हाल ही में शिफ्ट हो हुए थे। 

बता दे कि करीना और सैफ ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2016 को उनके पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर