Kareena Kapoor की ये बात तैमूर को नहीं है पसंद, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Oct 15, 2019 | 10:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बेटे तैमूर अली खान को उनकी क्या बात पसंद नहीं है। एक्ट्रेस ने एक फिल्म इवेंट में इस बात का खुलासा किया।

Kareena Kapoor with Son Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor with Son Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बताया उनके बेटे तैमूर को उनकी कौन सी आदत पसंद नहीं है
  • करीना ने बताया कि वो जब तैमूर की तस्वीर खींचती हैं को वो उन्हें ऐसा करने से मना कर देते हैं
  • मालम हो कि तैमूर इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार किड हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर अपने जन्म के साथ ही खबरों में आ गए थे और फिर उनकी क्यूटनेस इतनी ज्यादा है कि हर कोई उनकी तस्वीर लेना और उन्हें देखना चाहता है। अक्सर तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

कुछ समय पहले तक सैफ- करीना के घर के बाहर फोटोग्राफर्स तैमूर की तस्वीरें लेने के लिए खड़े रहते थे जिसकी उनके पड़ोसियों ने भी शिकायत की थी। अब करीना ने तैमूर से जुड़ी एक खास बात बताई है। हाल ही में करीना ने बताया कि तैमूर को पसंद नहीं कि उनके पेरेंट्स उनकी फोटो खींचें। दरअसल एक फिल्म इवेंट में करण ने करीना से पूछा कि क्या जब पैपराजी आसपास नहीं होते तो तैमूर उन्हें मिस करते हैं? इस पर करीना ने कहा, 'तैमूर को लगता है कि पैपराजी उसके दोस्त हैं और जब वो उनकी तस्वीर खींचना चाहती हैं तो तैमूर उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं।' तैमूर उन्हें कहते हैं, 'अम्मा, नो पिक्चर्स' यानी अम्मा तस्वीरें नहीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanx) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanx) on

मालूम हो कि अक्सर तैमूर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। तैमूर कई बार पैपराजी को हाय कहते भी नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले तैमूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो शोरूम के अंदर बैठकर फोटोग्राफर्स को देखते नजर आए थे। उनका यह वीडियो काफी क्यूट था और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी, फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल होगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगी। साथ ही वो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर