Kareena Kapoor Khan on Taimur: मीडिया के फोटोज लेने से परेशान हैं तैमूर, करीना कपूर खान ने किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Nov 26, 2019 | 17:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena Kapoor Khan on son Taimur Ali Khan: तैमूर अली खान फेवरेट स्टारकिड्स में से एक हैं और उनकी फोटोज हमेशा वायरल होती रहती हैं। करीना ने हाल ही में इस बारे में बात की।

Kareena on Taimur: बार-बार फोटोज लेने से तैमूर हैं परेशान, करीना कपूर खान ने बताया कहते हैं - No photos
Kareena on Taimur: करीना कपूर खान ने बताया कि मीडिया के फोटोज लेने से परेशान हैं तैमूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने तैमूर को लेकर की बात
  • मीडिया द्वारा तैमूर की फोटोज खींचने पर बोलीं करीना
  • करीना ने कहा तैमूर को देना चाहती हैं सामान्य माहौल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया के फेवरेट हैं। वे जैसे ही घर के बाहर कदम रखते हैं, मीडिया के सभी कैमरे उन पर होते हैं। तैमूर को फेवरेट स्टार किड कहना गलत नहीं होगा। इतनी-सी उम्र में ही तैमूर की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंटरनेट पर आए दिन उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हालांकि इसे लेकर करीना का कुछ और ही कहना है।

तैमूर को लेकर मीडिया की इस दीवानगी से करीना चिंतिंत हो जाती हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि हां, ये प्रभावित करता है। अगर हम भी तैमूर की फोटो लेना चाहते हैं तो वो कहता है कि नो फोटोज। वो ऐसा कहना सीख गया है। उसे लगातार देखा जाता है और उसे अब ये बात महसूस हो गई है कि उसकी फोटो क्लिक हो रही है। ये कल्चर कुछ वक्त से है और कोई भी किसी को अपना काम न करने के लिए नहीं कह रहा है। लेकिन हम बस थोड़ा स्पेस चाहते हैं, क्योंकि वे बच्चे हैं और हम उन्हें ऐसे सुरक्षित माहौल में बड़ा करना चाहते हैं। जहां वे जैसा चाहे, वैसे रह सकें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

ये पहली बार नहीं है, जब तैमूर के पैरेंट्स ने इस बारे में बात की हो। इससे पहले सैफ भी फोटोग्राफर्स से इस बारे में बात कर चुके हैं। इस पर करीना ने कहा कि वे कूल रहने की कोशिश करतने हैं। वे फोटोग्राफर्स से तैमूर को स्पेस देने के लिए कहते हैं। एक पब्लिक फिगर होने के नाते वे बस ये ही कर सकते हैं। मैं तैमूर के ऐसे माहौल में बड़ा नहीं करना चाहती, जहां हमें बच्चे को चेहरा छिपाने पड़े। मुझे लगता है कि ऐसा करना उसे और भी डरा देगा। उसे लगेगा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? ये सामान्य नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना की फिल्म गुड न्यूज जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे उनके अलावा अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आईवीएफ तकनीक को दिखाया जाएगा। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा करीना ने इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसके अलावा वे आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की मल्टीस्टारर तख्त में भी दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर