राजीव कपूर की मौत पर परिवार ने इस तरह किया गम का इजहार, करीना कपूर ने फैमिली फोटो शेयर कर जताया दुख

Rajiv Kapoor Death: राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव भी एक्टर थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें अपने भाई ऋषि कपूर जैसी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।

Rajiv Kapoor
राजीव कपूर 

बॉलीवुड की जानी-मानी ‘कपूर’ फैमिली को एक बार फिर दुखों ने घेर लिया है। पिछले साल जहां ऋषि कपूर ने दुनिया को अलिवदा कहा था वहीं अब मंगलवार को उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा था और उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे आखिरी सांस ली।  रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा कि मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। वह अब इस दुनिया में नहीं है। राजीव के अचानक चले जाने से परिवार बेहद गमजदा है। परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने तरीके से गम का इजार किया।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने चाचा राजीव कपूर के निधन पर इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी शेयर की। रिद्धिमा ने पोस्ट में लिखा 'गुड बाय अंकल',  वहीं उन्होंने स्टोरी पर ऋषि कपूर और राजीव कपूर की फोटो साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा, 'अभी एक साथ और अब हमेशा के लिए।'

राजीव कपूर की भतीजी करीना कपूर ने अपने अंकल की मौत पर इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर की। इस फोटो में राज कपूर अपने तीनों बेटों रणधीर, ऋषि और राजीव के साथ नज आ रहे हैं। तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन लिखा, 'टूटी हुई हूं लेकिन मजबूत हूं।'

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी राजीव के निधन पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने गम का इजहार किया। उन्होंने राजीव की एक तस्वीरे साझा करते हुए लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे राजीव कपूर

आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। उनका जन्म 25 अगस्त 1962 में हुआ था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में आरती सबरवाल से शादी की। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। राजीव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से की थी। इसके बाद वह एक जान है हम और आसमान जैसी फिल्मों में नजर आए थे। राजीव कपूर को पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। हालांकि, वह अपने भाई ऋषि कपूर जैसी कामयाबी हासिल नहीं कर सके। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर