तीन साल की उम्र में स्पैनिश सीख रहे हैं करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान, पटौदी पैलेस में मिलने आई टीचर

सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर की पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तीन साल की उम्र में तैमूर अली खान स्पैनिश सीख रहे हैं। तैमूर की टीचर ने फोटो शेयर की है।

Taimur Ali Khan
Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान तीन साल की उम्र में स्पैनिश सीख रही हैं।
  • तैमूर अली खान की स्पैनिश टीचर उनसे मिलने पटौदी पैलेस पहुंची।
  • तैमूर की स्पैनिश टीचर ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है।

मुंबई. करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर की डेली एक्टिविटीज शेयर करती थीं। अब तैमूर अली खान महज तीन साल की उम्र में स्पेनिश भाषा सीख रहे हैं। 

तैमूर की स्पेनिश टीचर एस.जॉली पटौदी पैलेस पहुंची थीं। उन्होंने तैमूर के साथ फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'आखिरकार मेरे स्पेनिश छात्र से स्क्रीन से बाहर मिलने के लिए मिला।' 

तैमूर की स्पैनिश टीचर ने इसके अलावा करीना कपूर के साथ भी अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना कपूर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि तैमूर की स्पेनिश टीचर 'लर्निंग लिंगोज' नाम से इंस्टीट्यूट चलाती हैं।

तैमूर के करियर पर कही थी ये बात
करीना कपूर ने हाल ही में तैमूर के करियर के सवाल का जवाब दिया था। करीना ने कहा था कि कवो चाहती हैं कि उनका बेटा आत्मनिर्भर बने। उसे खुद पर विश्वास रहे। उन्होंने कहा कि तैमूर जो चाहते हैं वो बन सकते हैं। 

बकौल करीना कपूर- 'जब तैमूर चाहेंगे तभी उनका सफर शुरू होगा और वो अपना रास्ता खुद बनाएंगे। करीना ने कहा कि पेरेंट्स के तौर पर वो किसी भी तरह तैमूर की मदद नहीं करेंगे। जरूरी नहीं कि उसके पेरेंट्स सफल है, तो वह भी सफल होगा।'

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर 
करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही तैमूर अली खान बड़े भाई बनने जा रहे हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर रही हैं। करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी पर कहा था कि मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में भी काम करने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर