रणधीर कपूर ने किया खुलासा- बड़े भाई तैमूर की तरह दिखते हैं सैफीना के नन्हें मेहमान

करीना कपूर ने आज सुबह बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद पहली बार करीना के पिता रणधीर कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रणधीर कपूर ने बताया की नवजात की शक्ल किससे मिलती है।

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
  • करीना कपूर की पिता रणधीर कपूर ने बच्चे की डिटेल शेयर की है।
  • रणधीर कपूर ने बताया कि बच्चे की शक्ल तैमूर से मिलती है।

मुंबई. सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। करीना कपूर ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। करीना के फैंस उनके नन्हें मेहमान की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर से पूछा गया कि नवजात की शक्ल किससे मिलती है? इस पर रणधीर कपूर ने कहा, 'मुझे सारे बच्चे एक जैसे लगते हैं।'

करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि वह अपने बड़े भाई तैमूर की  तरह दिखता है। वहीं, करीना बिल्कुल ठीक है और सैफ अली खान बेहद ज्यादा खुश हैं।'

करीना की हुई सी सेक्शन डिलीवरी
करीना को सुबह करीब 4:45 ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां बेबो ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना की सी सेक्शन डिलवरी हुई है। करीना ने बेटे की जन्म डेट 21.02.2021 बताई है। 

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, लिखा- It's a baby boy! रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में सैफ और बेबो को दूसरे बच्चे के लिए बधाई दी थी। 

ज्योतिष की भविष्यवाणी गलत 
आपको बता दें कि एक ज्योतिषी ने भी यही भविष्यवाणी की है कि करीना एक लड़की को जन्म देने जा रही हैं। हालांकि, ये भविष्यवाणी बिल्कुल झूठी साबित हुई है। 

करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव थीं। करीना कपूर  ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया था। करीना ने इस दौरान योगा करना नहीं छोड़ा। बेबो ने योगा करते हुए फोटो शेयर की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर