खेत में काम करते नजर आए Taimur Ali khan, वीडियो देख लोगों ने कहा-स्टार शेफ

Taimur Ali Khan Video: बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। उनके हर एक अंदाज को फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं। अब इसी बीच स्टार किड का एक वीडियो सामने आया है।

Taimur Ali khan
Taimur Ali khan 
मुख्य बातें
  • शेफ के साथ खेत में काम करते दिखे तैमूर अली खान
  • मेथी का पराठा पसंद करते हैं तैमूर अली खान
  • तैमूर अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीना कपूर लाडले तैमूर अली खान अक्सर एक अनोखे अंदाज में नजर आते हैं। कभी अपने क्यूट एक्सप्रेशन से तो कभी शरारतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर खेत में काम करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी नैनी भी नजर आ रही हैं।

तैमूर अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे की परवरिश एक नॉर्मल बच्चे की तरह करना चाहते हैं। वहीं करीना इन दिनों अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में टिम शेफ विजय चौहान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

वीडियो में शेफ खेत में सब्जी तोड़ते नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ तैमूर भी सब्जियों को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तैमूर शेफ की कंपनी को बेहद एन्जॉय कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vijaychauhan (@chefvijaychauhan) on

 

वीडियो में तैमूर शेफ की तरह अप्रोन पहने दिखाई दे रहे हैं और खेतों में घूम भी रहे हैं। वहीं सब्जी तोड़ने के बाद वो खुद टोकड़ी में उन्हें रखते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विजय उनसे पूछते हैं कि आपको मेथी का पराठा पसंद है। जिसपर तैमूर कहते हैं हां। बता दें कि तैमूर ने कई वीडियो को विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए फैंस लगातार विजय को शुक्रिया भी कह रहे हैं।

बता दें कि तैमूर के दीवाने सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी हैं। बीते दिनों उनके एक वीडियो पर दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक ने कमेंट किया था। इस वीडियो में तैमूर अपने हाथों में हेयर ब्लोअर लिए हुए हैं। इस दौरान वो काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर