Taimur Ali Khan Video: बेटे तैमूर और भतीजी इनाया को देख नाचने लगीं करीना कपूर, देखें एक्ट्रेस का ये वीडियो

Kareena Kapoor video: करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों यश और रूही की बर्थडे पार्टी शानदार तरीके से सेलिब्रेट की है। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ नजर आए थे।

kareena kapoor
kareena kapoor  
मुख्य बातें
  • करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में तैमूर और इनाया संग नाची करीना
  • करीना कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • करीना कपूर इस साल अंग्रेजी मीडियम और लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही जौहर के तीसरे बर्थडे पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड एक्टर्स नजर आए थे। इसके अलावा पार्टी में करीना कपूर खान-सैफ अली खान के बेटे तैमूर और सोहा अली खान-कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू भी नजर आईं। इस दौरान सभी अपने बच्चों के साथ काफी मस्ती करते दिखाई दिए। हाल ही में इस पार्टी से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में करीना कपूर के साथ तैमूर और इनाया भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि वीडियो में म्यूजिक चलते ही तैमूर डांस करने लगते हैं, और फिर इनाया भी डांस करती है। दोनों को डांस करता देख करीना कपूर भी डांस करती हैं। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि इस पार्टी से कई वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

बता दें कि साल 2017 में करण सरोगेसी के जरिए यश और रूही के पिता बने थे। वे अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। करण ने अपने पिता के नाम पर बेटे को नाम यश रखा और अपनी मां हीरू के नाम को उल्टा करके रूही का नाम रखा।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan Fanpage (@kareena.arabfc) on

 

करीना कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। एक्ट्रेस बीते दिनों कजिन भाई अरमान जैन की शादी में काफी बिजी थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए थे। वहीं इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan Fanpage (@kareena.arabfc) on

 

फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म में वो आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वो अंग्रेजी मीडियम में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो इरफान खान के अपोजिट नजर आएंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर