Tik Tok Videos: करिश्मा कपूर की हमशक्ल है ये टिक टॉक स्टार, वीडियो देखकर पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड
Updated Oct 26, 2019 | 11:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik Tok Videos: टिक टॉक वीडियो का क्रेज लोगों में काफी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन वीडियोज को देखने के बाद सभी इन्हें करिश्मा कपूर की हमशक्ल बता रहे हैं। 

tik tok Karisma Kapoor
tik tok Karisma Kapoor 

Tik tok Karisma Kapoor: टिक टॉक पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में बेबो जेठवा नाम की ये यूजर्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें करिश्मा कपूर की हमशक्ल बता रहे हैं। बता दें कि उन्होंने करिश्मा कपूर के कई गानों पर टिक टॉक वीडियो बनाया है। वहीं बेबो जेठवा टिक टॉक पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं।

टिक टॉक पर इन दिनों कई यूजर्स हैं जिन्हें बॉलीवुड एक्टर के हमशक्ल बताए जाते हैं। बता दें कि अभी तक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मधुबाला, अनुष्का शर्मा के हमशक्ल का वीडियो टिक-टॉक पर वायरल हो रहा है। वहीं हाल ही में बेबो जेठवा का टिक टॉक खूब पसंद किया जा रहा है।

इन वीडियो में वो करिश्मा कपूर के अवतार में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इन वीडियो में वो बिल्कुल करिश्मा कपूर की तरह नजर आ रही हैं। बेबो जेठवा टिक टॉक पर काफी पॉपुलर हैं।

 

 

उन्हें 485.2k लोग फॉलो करते हैं। करिश्मा कपूर के अलावा वो कटरीना कैफ और बाकी स्टार्स को भी खूब कॉपी करती हैं। उन्हें देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर बेबो जेठवा के कई वीडियो और फोटो हैं, जिनमें वो बिल्कुल करिश्मा कपूर की तरह लग रही हैं। वहीं बात करें तो करिश्मा कपूर की तो एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में राजा हिंदुस्तानी, जानवर, दिल तो पागल है, हीरो नंबर 1 जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

 

 

 

वहीं करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड पार्टी में भी काफी देखा जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर