Karishma Kapoor के पूर्व पति का खुलासा, Abhishek Bachchan से लगे झटके से उबरने के लिए मुझसे की शादी

Bollywood Throwback: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया था।

Karishma Kapoor with Ex Husband Sanjay Kapoor
Karishma Kapoor with Ex Husband Sanjay Kapoor 
मुख्य बातें
  • 2003 में हुई थी करिश्‍मा और संजय कपूर की शादी
  • 2016 में तलाक लेकर दोनों हो गए थे अलग
  • संजय कपूर से पहले अभिषेक बच्‍चन संग हुई थी सगाई

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। संजय कपूर का कहना था कि करिश्‍मा कपूर ने उनसे शादी अभिषेक बच्‍चन वाले हादसे से उबरने के ल‍िए की थी। संजय कपूर ने यह आरोप तलाक के वक्‍त दायर की गई याचिका में लगाया था। उन्‍होंने कहा कि करिश्‍मा कपूर ने केवल धन के लालच में उनसे शादी की जोकि एक सोची समझी योजना थी। 

संजय कपूर ने इंडिय टुडे की रिपोर्ट में कहा था कि उनकी शादी के टूटने की वजह करिश्‍मा कपूर ही हैं। संजय कपूर ने अपनी शादी को अभिषेक से ब्रेकअप के बाद लगे करिश्मा को झटके का रीबाउंड बताया था। करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर के साथ शादी की थी। शादी के बाद वह फिल्मों से दूर चली गई थीं। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला और उनके दो बच्‍चे (समायरा और किआन) भी हुए।

कुछ वक्‍त बाद धीरे धीरे रिश्‍ते खराब होने लगे। करिश्‍मा कपूर ने संजय पर आरोप लगाने शुरू किए। करिश्मा कपूर ने कहा था कि संजय कपूर और उनके सास-ससुर साथ मारपीट किया करते थे। करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी का किस्सा भी बताया था। बकौल करिश्मा-'मेरी सास ने मुझे एक ड्रेस गिफ्ट की थी। मैं ये अपनी प्रेग्नेंसी के कारण नहीं पहन पाई थीं। इसके अलावा संजय और सास ने मुझे थप्पड़ मारा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

बोली लगाने का लगाया आरोप
करिश्मा और संजय ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्‍होंने अपनी शादीशुदा लाइफ पर कई खुलासे किए थे। आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर ने अपने बयान में कहा था कि- 'जब हम हनीमून पर गए थे, उस वक्त संजय ने अपने दोस्त के साथ मेरी बोली लगा ली थी। इसके अलावा संजय ने मुझे अपने दोस्तों के साथ रात बिताने के लिए मजबूर किया था।' 

संजय भी पीछे नहीं रहे
तलाक तक तो संजय कपूर चुप रहे लेकिन उसके बाद वह भी पीछे नहीं रहे। उन्‍होंने भी करिश्‍मा कपूर पर दोनों बच्‍चों से मिलने ना देने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि वह पैसों के लालच में बच्चों को भी उनसे मिलने से रोकती हैं। वह तड़पते रहे लेकिन करिश्मा ने बच्‍चों से मुलाकात होने नहीं दी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर