Dostana 2: कार्तिक ने बताया लंदन में होनी थी दोस्ताना 2 की शूटिंग, क्या कोरोना के चलते कहानी में होगा बदलाव?

Dostana 2: कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी शूटिंग रूक गई है। हाल ही में दोनों ने इस बारे में बात की।

Kartik Aaryan and Janhvi Kapoor talks about Dostana 2
Kartik Aaryan and Janhvi Kapoor talks about Dostana 2  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दोस्ताना 2 को लेकर कार्तिक और जान्हवी ने कही ये बात
  • लंदन में होने वाली थी फिल्म की शूटिंग
  • कोरोना वायरस के चलते अटकी फिल्म

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के पास एक के बाद एक कई फिल्में हैं। वे करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। दोनों ने पंजाब में इसके कुछ हिस्से की शूटिंग की थी। लेकिन अब लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग टल गई है।

कार्तिक और जान्हवी सोशल मीडिया के जरिए दोस्ताना 2 के शूट की अपडेट देते रहते थे, लेकिन अब शूट का शैड्यूल बदल गया है। जिस पर कार्तिक और जान्हवी नेफिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के साथ बात की। कार्तिक ने बताया कि हम लंदन में फिल्म की शूटिंग करने वाले थे, लेकिन अब हमें नहीं पता कि क्या हम लंदन जाने वाले हैं या हमें स्क्रिप्ट बदलनी होगी। हमें नहीं पता कि क्या होने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

वहीं जान्हवी ने कहा कि इस बारे में बात करते हुए लगता है कि अभी इस बारे में बातचीत नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी और कार्तिक के साथ लक्ष्य लालवानी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को धर्मा प्रोडेक्शन प्रोड्यूस कर रहा है, वहीं Collin D'Cunha इसके डायरेक्टर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

दोस्ताना 2 साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना का स्टैंडअलोन सीक्वल है। दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म हिट साबित हुई थी। 

वहीं कार्तिक और जान्हवी की अगर बात करें तो फिलहाल लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। जान्हवी की छोटी बहन खुशी इन दिनों मुंबई आई हुई हैं। वे उन्हीं के साथ बिजी हैं। वहीं कार्तिक भी सोशल मीडिया पर क्वारेंटाइन की फनी वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर