Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच एक बार फिर साथ आए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, मीडिया के सामने ऐसे दिए पोज

बॉलीवुड
Updated Dec 29, 2019 | 20:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kartik Aryan and Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का ब्रेकअप हो चुका है। इसी बीच दोनों एक बार फिर साथ नजर आए। हाल ही में दोनों वीडियो सामने आया है।

Kartik Aaryan And Sara Ali Khan
Kartik Aaryan And Sara Ali Khan 
मुख्य बातें
  • सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक बार फिर साथ नजर आए।
  • हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • कार्तिक और सारा जल्द इम्तियाज अली की फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की अफेयर की खबरें आए दिन सुनने को मिलती थी। बता दें कि दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते थे। अब इसी बीच कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर ऐसी खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों स्टार्स एक बार फिर साथ नजर आए।

हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों स्टार एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सारा और कार्तिक पहले मीडिया को पोज देते हैं। फिर सारा को कार्तिक, सारा को उनके कार तक छोड़ने जाते हैं। इस दौरान दोनों एकदूसरे को स्माइल देते रहे।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का ये वीडियो तब बनाया गया है, जब दोनों एक्टर डबिंग के लिए आए थे। दोनों स्टार्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनो की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जल्द इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में दिखाई देंगे। दोनों की ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी। बता दें कि शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। वहीं कार्तिक आर्यन की हाल में रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो लोगों को बेहद पसंद आई थी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

इस फिल्म में वो अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आईं थी। दूसरी तरफ सारा अली खान इनदिनों नई फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर