Ananya Pandey ने पहनी दो कलर्स की जींस, Kartik Aaryan के कमेंट पर दिया करारा जवाब

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Nov 21, 2019 | 11:40 IST

Kartik Aaryan comment on Ananya Pandey Pati Patni Aur Woh co star, video : अनन्‍या पांडे का नया फैशन हैरान करने वाला है। कार्त‍िक आर्यन भी इसे देखकर हैरान थे।

Ananya Pandey ने पहनी दो कलर्स की जींस, Kartik Aaryan के कमेंट पर दिया करारा जवाब
Kartik Aaryan comments on the dual colored denims of Pati Patni Aur Woh co star Ananya Pandey : कार्त‍िक के कमेंट पर अनन्‍या का जवाब  |  तस्वीर साभार: Instagram

अनन्‍या पांडे और कार्त‍िक आर्यन - दोनों साथ में पति, पत्‍नी और वो फ‍िल्‍म में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का एक गाना लॉन्‍च हुआ है - अंख‍ियों से गोली मारे। इस रीमिक्‍स गाने को लॉन्‍च करने के लिए दोनों स्‍टार्स द‍िल्‍ली आए थे। 

इसी बीच अनन्‍या पांडे ने एक स्‍टाइल‍िश आउटफ‍िट कैरी क‍िया था। उन्‍होंने जो जींस पहनी थी, वह दो रंगों की थी। मतलब एक टांग हल्‍के नीले रंग की थी और दूसरी गहरे नीले रंग की। उनकी इस ड्रेस पर कार्त‍िक आर्यन ने उनकी टांग ख‍िंचाई की थी ज‍िसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीड‍ियो में अनन्‍या को कार्त‍िक आर्यन कहते सुनाई दे रहे हैं क‍ि क्‍या तुमने दो-दो जींस पहनी हैं। इस पर अनन्‍या ने भी उनो पलट कर जवाब दिया क‍ि जब तुम्‍हारे पास दो लड़क‍ियां हो सकती हैं तो क्‍या मैं दो जींस नहीं पहन सकती। 

बेशक अनन्‍या का जवाब मजेदार है जो उनकी फ‍िल्‍म से भी जुड़ा है। बता दें क‍ि पत‍ि, पत्‍नी और वो इसी साल 6 द‍िसंबर को रिलीज होगी। इसमें पत्‍नी की भूमिका में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर