Kartik Aaryan photos: कार्तिक आर्यन का मांऔर बेटी के साथ स्टाइलिश अवतार, करीना या सारा किसके साथ जमी जोड़ी?

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ रैंप वॉक किया और वे सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ फिल्म कर रहे हैं।

Kartik Aaryan with Kareena Kapoor Khan and Sara Ali Khan
Kartik Aaryan with Kareena Kapoor Khan and Sara Ali Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रैंप वॉक करते हुए करीना के साथ जमी कार्तिक की जोड़ी
  • सारा अली खान के साथ फिल्म लव आज कल में दिखेंगे कार्तिक
  • करीना और सारा दोनों का साथ कमाल के कार्तिक का केमिस्ट्री

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों इंटरनेट के लेटेस्ट क्रश बने हुए हैं। उनकी फिल्म लव आज कल को लेकर काफी चर्चा है। इसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। जिनमें सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। हाल ही में कार्तिक, सारा की सौतेली मां करीना कपूर खान के साथ रैंप वॉक करते हुए दिखे।

करीना और कार्तिक ने हैदराबाद में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। बेबो और कार्तिक दोनों मैचिंग वाइट रंग के एथनिक आउटफिट्स में दिख रहे थे। करीना जहां एक डीप नेक चोली के साथ हाई-वेस्ट लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं, वहीं कार्तिक कुर्ते-पजामे में जम रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

कार्तिक जहां सारा के साथ काफी कूल और शीक अवतार में नजर आते हैं, वहीं करीना के साथ वे एथनिक आउटफिट में एलीगेंट लुक में दिख रहे हैं। करीना और कार्तिक को साथ में रैंप वॉक करते हुए देख लगता है कि ये दोनों भी किसी फिल्म में साथ में अच्छे लगेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@filmfare) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

वहीं सारा और कार्तिक की अगर बात करें तो इम्तियाज अली की फिल्म की घोषणा के वक्त दोनों के अफेयर की खबरें आईं थीं। बाद में दोनों के ब्रेकअप की भी बातें की जाने लगी। हालांकि सारा और कार्तिक ने कभी अपने रिश्ते या ब्रेकअप पर कुछ नहीं कहा। प्रमोशन के दौरान भी सारा और कार्तिक फ्रेंडली लगते हैं।

लव आज कल एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें सारा-कार्तिक के अलावा नई एक्ट्रेस आरुषि शर्मा और रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में है। ये फिल्म वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर