कैटरीना कैफ से लेकर मौनी रॉय तक, शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे ये 6 कपल

वेलेंटाइन डे प्यार का दिन होता है जो कि हर कपल के लिए खास होता है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Couples Who Are Celebrating First Valentine Day After Marriage
Couples Who Are Celebrating First Valentine Day After Marriage 
मुख्य बातें
  • एंटरटेनमेंट जगत में कई सेलेब्स शादी के बाद पहली बार सेलिब्रेट करेंगे वेलेंटाइन डे।
  • कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर महीने में की थी विक्की कौशल संग शादी।
  • शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार का होगा पहला वेलेंटाइन डे।

वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) यानी 14 फरवरी प्यार का दिन होता है जो कि हर कपल के लिए खास है। शादी के बाद यह और भी स्पेशल हो जाता है। दुनियाभर में कपल एक पूरे हफ्ते अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं और प्यार में डूबे नजर आते हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं जो शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

कैटरीना कैफ- विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 09 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद यह दोनों का पहला वेलेंटाइन डे होगा।

मौनी रॉय- सूरज नांबियार

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इस साल जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग गोवा में शादी की थी। शादी के बाद दोनों कश्मीर मं हनीमून मनाने गए जहां से उनकी कई खूबसूत तस्वीरें सामने आईं। इस साल दोनों शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। 

राजकुमार राव- पत्रलेखा

एक्टर राजकुमार राव ने पिछले साल 15 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी की थी। दोनों पहली बार शादी के बाद साथ में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।

यामी गौतम- आदित्य धर

एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून, 2021 को डायरेक्टर और लिरिसिस्ट आदित्य धर से शादी की थी। यामी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी थी। शादी के बाद यह दोनों का पहला वेलेंटाइन डे होगा। यामी और आदित्य ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था।

अंकिता लोखंडे- विक्की जैन

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पिछले साल बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की। दोनों 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। इस साल शादी के बाद पहली बार दोनों साथ में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। 

अंगीरा धर- आनंद तिवारी 

एक्ट्रेस अंगीरा धर ने 30 अप्रैल 2021 को डायरेक्टर आनंद तिवारी से शादी की थी। दोनों की ये सीक्रेट वेडिंग थी। शादी के बाद कपल का यह पहला वेलेंटाइन डे होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर