बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटीं खुशी कपूर, जाहन्वी कपूर की छोटी बहन को क्या करण जौहर कर रहे लॉन्च?

Khushi Kapoor Debut खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी है। बॉलीवुड में इन दिनों खुशी कपूर की एंट्री को लेकर जोरदार खबरें सुनने को मिल रही है।

sridevi daughter Khushi Kapoor Bollywood Debut
भाई अर्जुन कपूर के साथ खुशी कपूर। 
मुख्य बातें
  • खुशी कपूर, जान्हवी कपूर की छोटी बहन है।
  • खुशी इन दिनों लॉस एंजेलिस में सिनेमा की पढ़ाई कर रही हैं।
  • खुशी के सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोअर्स हैं।

बॉलीवुड में जब भी कोई स्टारकिड अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करता है, तो सभी की निगाहें उस पर होती है। लोग हमेशा उनके टैलेंट की तुलना उनके माता-पिता से करते हैं। खुशी कपूर, श्रीदेवी की छोटी बेटी है। जान्हवी कपूर की तरह वह भी बेहद खूबसूरत हैं और इन दिनों बॉलीवुड में एंट्री करने को लेकर चर्चा में हैं

जी हां जान्हवी कपूर के बाद अब श्रीदेवी की छोटी बेटी भी बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में जुट चुकी है। इन दिनों खुशी कपूर लॉस एंजेलिस में सिनेमा की पढ़ाई कर रही है। बॉलीवुड में अपनी सफल एंट्री के लिए  खुशी कपूर लॉस एंजिल्स में अभिनय की बारीकियों को सीखने में काफी गंभीर नजर आ रही हैं। 

बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी के करियर को लेकर काफी सपोर्टेड नजर आ रहे है। हाल में उन्होंने मीडिया को बताया था, कि खुशी कपूर अपनी पढ़ाई के बाद बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए रेडी है। बोनी कपूर चाहते हैं कि उनकी बेटी को बॉलीवुड में कोई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर अपनी फिल्म में साइन करें।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी पहले से ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी है। सुनने में आ रहा है कि जान्हवी कपूर की तरह खुशी कपूर को भी करण जौहर फिल्मों में एंट्री देंगे। करण जौहर अक्सर बॉलीवुड में नए कलाकारों को अपनी फिल्मों में काम करने का मौका देते हैं।

आपको बता दें खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स भी काफी है। अब सभी को इंतजार है तो बस खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का, ताकि उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखा जा सके। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर