बर्थडे पार्टी के बाद एक ही कार से गए कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो देख डेटिंग की अटकलें हुईं तेज

बॉलीवुड
Updated Aug 01, 2019 | 21:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। कियारा की बर्थडे पार्टी में कई सितारे शामिल हुए, लेकिन पार्टी के बाद कियारा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक ही कार से गई।

Kiara Advani, Sidharth Malhotra
Kiara Advani, Sidharth Malhotra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की खबरें आ रही हैं
  • कियारा की बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ भी पहुंचे थे
  • पार्टी के बाद दोनों साथ में एक ही कार से निकले

फिल्म कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका बर्थडे था और उन्होंने अपनी शानदार बर्थडे पार्टी दी। इस पार्टी में उनके कबीर सिंह को-स्टार शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, आथिया शेट्टी सहित कई सितारे पहुंचे थे। पार्टी में स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एंट्री की। पिछले कुछ वक्त से कियारा और सिद्धार्थ की डेटिंग की खबरें आ रही हैं।

कियारा अपनी बर्थडे पार्टी में अपने पैरेंट्स और भाई मिशाल के साथ पहुंचीं थीं, लेकिन लौटते हुए वे सिद्धार्थ के साथ गईं। सिद्धार्थ और कियारा को एक ही कार से जाता हुआ देखकर उनको लेकर लिंक-अप की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। जहां वे बर्थडे वेन्यू से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। बाहर आते ही मीडिया के सारे कैमरे उन्हीं पर थें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@sidmalhotra & @kiaraaliaadvani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

उनकी ये वीडियो देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं। उन्होंने वीडियो पर कमेंट्स की बरसात कर दी। एक यूजर ने लिखा कि ये साथ में कितने क्यूट लगते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि तो कियारा पार्टी से सिद्धार्थ के साथ निकलीं। वहीं एक यूजर ने कहा कि वे फैमिली के साथ आईं थीं और सिद्धार्थ के साथ गईं।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कियारा की बर्थडे पार्टी के लिए वक्त निकाला। खास बात ये थी कि दोनों यहां मैचिंग वाइट कलर में दिख रहे थे। कियारा ने यहां शाहिद के साथ भी मीडिया के सामने पोज दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कियारा अब करण जौहर की फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिलजीत दोसांझ दिखेंगे। फिल्म में करीना कपूर खान और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा कियारा, अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब करने वाली हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

सिद्धार्थ और कियारा साथ में फिल्म शेरशाह करने वाले हैं। इस फिल्म से वे पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में दिखाई देंगे। ये फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर बन रही हैं। इसकी कुछ शूटिंग भी हो गई है। हाल ही में खबरें आईं थीं कि शेरशाह के अलावा कियारा और सिद्धार्थ एक और फिल्म में साथ काम कर सकते हैं, जो गैंगस्टर पर आधारित होगी। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई पुष्टि नहीं की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर