Kishore Kumar Birthday: मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने किया था इस्लाम कबूल, बने थे अब्दुल करीम

Kishore Kumar Birthday: महान सिंगर किशोर कुमार का आज बर्थडे है। किशोर कुमार ने फिल्म शिकारी से डेब्यू किया था। जन्मदिन के मौके पर जानिए किशोर कुमार की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Kishore Kumar
Kishore Kumar, Madhubala 
मुख्य बातें
  • किशोर कुमार की आज 92वीं जयंती है।
  • किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म शिकारी से की थी।
  • किशोर कुमार ने कभी भी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी।

मुंबई.  बॉलीवुड के सिंगिंग लिजेंड किशोर कुमार की आज (4 अगस्त) 92 वीं जयंती है। किशोर कुमार अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गाए थे। किशोर कुमार उन सिंगर में से एक है जिन्होंने कभी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने साल 1946 में फिल्म शिकारी से डेब्यू किया था।

किशोर कुमार का असली नाम आभास गांगुली था। उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर एस.डी बर्मन ने ब्रेक दिया था। बीबीसी से बातचीत में किशोर कुमार ने बताया कि वह अपने भाई अशोक कुमार के जरिए एस.डी.बर्मन से मिले थे। अशोक कुमार ने कहा, 'मेरा भाई भी थोड़ा-थोड़ा गा लेता है। मैंने एसडी बर्मन को उनका ही गाया एक बंगली गाना सुनाया था। मेरा गाना सुनकर सचिन दा बोले कि तुम मुझे कॉपी कर रहा है। मैं इसे निश्चय ही गाने का मौका दूंगा। 

Kishore Kumar: Some funny antics of his life | The Times of India

बचपन में थे बेहद बेसुरे
किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन में बेहद बेसुरे थे। उनकी आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी। एक बार किशोर किचन में मां के पास गए। उनका पांव सब्जी काटने वाली दराती पर पड़ गया। इस गहरी चोट से उनकी ऊंगलियां कट गई थी। किशोर को हॉस्पिटल ले जाया गया और उनकी पट्टी की और दवाई दी गई थी।  डॉक्टर ने न जानें कैसे दवाई दी कि वह रोते रहे। शायद रोने से ही उनका गला साफ हुआ था। 

Success was not easy as Kishore was not formally trained in music. Legend has it that music composer Salil Chowdhury was in … | Kishore kumar, Cinema, Shashi kapoor

मधुबाला के लिए कबूल किया था इस्लाम
किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। उनकी पहली  पत्नी रूमा गुहा थीं। इसके बाद उन्होंने मधुबाला से दूसरी शादी की थी। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर अब्दुल करीम कर लिया था।

मधुबाला के निधन के बाद किशोर कुमार योगिता बाली से शादी की थी। किशोर कुमार की आखिरी पत्नी लीना चंदावरकर थीं। किशोर कुमार अपनी अजीब हरकतों के लिए भी याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर ‘किशोर कुमार से सावधान’ बोर्ड लगा था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर