शादी के बाद रणबीर-आलिया के पड़ोसी बनेंगे के.एल.राहुल-आथिया शेट्टी, दो बिल्डिंग दूर खरीदा नया घर

KL Rahul Athiya Shetty new home: के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी शादी से पहले ढूंढ रहे हैं नया आशियाना। जल्द ही ये कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पड़ोसी बन सकते हैं। जानिए नई अपडेट...

KL Rahul, Athiya Shetty
KL Rahul, Athiya Shetty 
मुख्य बातें
  • के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी इस साल अंत तक कर सकते हैं शादी।
  • शादी से पहले के.एल.राहुल ढूंढ रहे हैं नया आशियाना।
  • के.एल.राहुल-आथिया शेट्टी बन सकते हैं रणबीर-आलिया के पड़ोसी।

मुंबई. इंडियन टीम के उप कप्तान के.एल.राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी नया आशियाना ढूंढ रहे हैं। ये कपल जल्द ही रणबीर और आलिया का पड़ोसी बन सकता है। आथिया और के.एल राहुल ने मुंबई के पाली हिल्स स्थित बिल्डिंग में नौवां फ्लोर खरीदा है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी मुंबई के पाली हिल्स में स्थित बिल्डिंग का पूरा नौवां फ्लोर खरीद लिया है। के.एल.  राहुल जब तक इस नए घर में शिफ्ट नहीं हो जाते है तब तक वह अपने किराए के अपार्टमेंट ही रहेंगे। वहीं, इस नए घर को आथिया शेट्टी की मम्मी माना शेट्टी डिजाइन कर सकती हैं। माना एक प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं। सूत्रों के मुताबिक इसे के.एल.राहुल ने खरीदा है। वहीं, एक सूत्र ने दावा किया है कि सुनील शेट्टी और माना ने अपनी बेटी के लिए ये फ्लैट खरीदा है।

KL Rahul offers girlfriend Athiya Shetty a red rose as she poses with flowers in latest post | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: रणबीर-आलिया के बाद के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी करेंगे शादी! शुरू हुई साउथ इंडियन वेडिंग की तैयारी

रणबीर-आलिया के बनेंगे पड़ोसी
आथिया और केएल राहुल का ये नया घर संधु पैलेस बिल्डिंग में है, जो अभी पूरी तरह से नहीं बनी हुई है। ये बिल्डिंग रणबीर और आलिया के घर वास्तु से दो बिल्डिंग ही दूर है। गौरतलब है कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि के.एल.राहुल ने कार्टर रोड बांद्रा में 4 BHK सी फेस अपार्टमेंट लिया है। इसके लिए के.एल.राहुल प्रति माह 10 लाख रुपए किराया दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी इस साल सर्दियों में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।   

के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं। टीम इंडिया के कई मैच के दौरान आथिया शेट्टी को स्टेडियम में चीयर करते हुए देखा गया है। इसके अलावा दोनों ने एक एड फिल्म में भी साथ काम किया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर