Pulkit Samrat के लिए दोस्त की शादी में लड़ गईं कृति खरबंदा, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड
Updated Dec 16, 2019 | 20:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda: एक्ट्रेस कृति खरबंदा दोस्त की शादी के लिए थाईलैंड में हैं। इस शादी में वो अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में इस शादी के एक खास खबर सामने आई है।

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat
Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat 
मुख्य बातें
  • बॉयफ्रेंड के लिए दोस्त की शादी में लड़ गईं कृति खरबंदा
  • एक्ट्रेस लगातार इस शादी से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।
  • कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों इस वक्त अपनी दोस्त और स्टाइलिश निहारिका जुनेजा की शादी में पहुंचे हैं। जहां से लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में इस शादी से एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि कृति बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं।

कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में उन्होंने पुलकित सम्राट को क्रेडिट दिया हैं। बता दें कि इस शादी में पुलकित अपनी फोटोग्राफी टैलेंट को लेकर सबके चहेते हुए बने हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक इस शादी में ज्यादातर महिलाएं उनके फोटोग्राफी टैलेंट को लेकर काफी इम्प्रेस थी। ऐसे में इस शादी में एक मेहमान जो पेशे से स्टाइलिश हैं, उन्होंने पुलकित से फोटो क्लिक करने के लिए आग्रह किया।

स्टाइलिश इस दौरान अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहती थी। पुलकित ने दोनों की बेहद खूबसूरत तस्वीर क्लिक की। जिसे देखने के बाद उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लेकिन उन्होंने फोटो क्रेडिट में पुलकित का नाम नहीं लिखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on

 

ऐसे में जब ये बात कृति को पता चली तो वो उनके पास गई और लड़ने लगीं। उन्होंने उनसे कहा कि वो तुरंत कैप्शन बदले और फोटो क्रेडिट में पुलकित का नाम लिखें। जिसके बाद उन्होंने ना सिर्फ कैप्शन बदला बल्कि फोटो क्रेडिट में पुलकित सम्राट का नाम भी लिखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on

 

बता दें कि दोनों स्टार पहली बार फिल्म पागपंती में नजर आए थे। यहीं से दोनों की अफेयर की खबरें चर्चा में आईं थी। काफी समय तक दोनों अपने रिश्ते को छुपाते रहें। इसके बाद पुलकित और कृति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर