Priyanka-Kriti Photo: कृति सेनन ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो, लिखा- जब काशीबाई से मिली पार्वती बाई

बॉलीवुड
Updated Nov 24, 2019 | 20:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Photo of Priyanka Chopra & Kriti Sanon: हाल ही में कृति सेनन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर की है। ये एक पार्टी की फोटो है, जिसमें दोनों बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

Priyanka-Kriti Photo: कृति सेनन ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो, लिखा- जब काशीबाई से मिली पार्वती बाई
Priyanka Chopra & Kriti Sanon Photo: कृति सेनन ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो 
मुख्य बातें
  • कृति सेनन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ सेल्फी की पोस्ट
  • कृति ने लिखा - जब काशीबाई से मिली पार्वती बाई
  • कृति फिल्म पानीपत में पार्वती बाई के रूप में नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में है। ये एक पीरियड फिल्म है, इसमें कृति के साथ अर्जुन कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं। फिल्म में कृति पार्वती बाई का किरदार निभाने वाली हैं। इसमें वे मराठी अवतार में दिख रही हैं। वहीं फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा काशीबाई के रूप में दिखी थीं। पानीपत से कृति का लुक सामने आने के बाद इसकी तुलना काशीबाई के लुक से की जा रही है। हाल ही में कृति और प्रियंका एक पार्टी में पहुंचे।

इस पार्टी से कृति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे प्रियंका के साथ दिख रही हैं। दोनों ही इसमें बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इस सेल्फी को प्रियंका ने क्लिक किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए कृति ने लिखा कि जब काशीबाई से मिली पार्वती बाई। आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है पीसी। बिग हग।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
When Parvati Bai met Kashi Bai! Its always so lovely meeting you PC! @priyankachopra biggg hug! A post shared by Kriti (@kritisanon) on

 

आपको बता दें कि इस पार्टी में वाणी कपूर, कटरीना कैफ, नुशरत भरुचा, एकता कपूर, हूमा कुरैशी समेत कई सितारों ने शिरकत की थी। पार्टी की एक फोटो कटरीना ने भी शेयर की थी, जिसमें वे प्रियंका और सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ नजर आ रही थीं। इसी पार्टी से प्रियंका का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे वाणी के साथ वॉर फिल्म के गाने 'घुंघरू' पर डांस कर रही थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektaravikapoor) on

 

पानीपत की अगर बात करें तो फिल्म में अर्जुन, सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं संजय दत्‍त अफगानी हमलावर अहमद शाह अब्‍दाली के रोल में हैं। ये फिल्म पानीपत के तीसरे युद्द पर आधारित है, जिसे साल 1761 में अहमद शाह और सदाशिव राव भाऊ के बीच लड़ा गया था। पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर पति पत्नी और वो से होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर