Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 12: आमिर खान की फिल्म का हुआ बुरा हाल, जानें कितनी है फिल्म की अब तक की कुल कमाई

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 12
Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 12 
मुख्य बातें
  • आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को दर्शकों का ठंडा रिस्पॉनिस मिला है।
  • जानें 12 दिन में कितनी हुई फिल्म की कमाई।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्मों के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते थे लेकिन अब कोरोना काल की बाद चीजें पूरी तरह बदल गई हैं। उनका हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुई 12 दिन बीत गए हैं लेकिन इसकी कमाई 60 करोड़ रुपये के आंकड़ें को भी नहीं छू सकी है। 

12वें दिन फिल्म की कमाई

फिल्म की 12वें दिन की कमाई की बात करें तो यह काफी कम रही। फिल्म ने सोमवार को 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद लाल सिंह चड्ढा की कुल कमाई बढ़कर 56.70 रुपये हो गई है। फिल्म रिलीज के 12 दिनों में 60 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर सकी है। बता दें कि वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला था। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 1.54 करोड़ रुपये और रविवार को 1.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Also Read: Laal Singh Chaddha Review: रिलीज हुई आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

अब तक कैसी रही है फिल्म की कमाई

Day 1 [1st Thur] Aug 11 ₹11.7 Cr
Day 2 [1st Fri] Aug 12 ₹7.26 Cr 
Day 3 [1st Sat] Aug 13 ₹9 Cr
Day 4 [1st Sun] Aug 14 ₹10 Cr
Day 5 [1st Mon] Aug 15 ₹7.87 Cr
Day 6 [1st Tue] Aug 16 ₹2.47 Cr
Day 7 [1st Wed] Aug 17 ₹2.09 Cr
Day 8 [2nd Thu] Aug 18 ₹1.95 Cr
Day 9 [2nd Fri] Aug 19 ₹1.60 Cr 
Day 10 [2nd Sat] Aug 20 ₹1.54 Cr
Day 10 [2nd Sun] Aug 21 ₹1.81 Cr
Day 10 [2nd Mon] Aug22 ₹.70 Cr

कैसी है फिल्म की कहानी

आमिर और करीना की इस फिल्म की बात करें तो ये साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स ने लीड रोल प्ले किया था। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान सरदार का रोल प्ले कर रहे हैं तो वहीं करीना उनके अपोजिट हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह भी है जो आमिर खान की मां के रोल में हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी व दमदार एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर