Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 13: आमिर की फिल्म ने 13वें दिन कमाए केवल इतने लाख, कुल कलेक्शन निराशाजन

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म की कमाई निराशाजनक रही है।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 13
Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 13 
मुख्य बातें
  • आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म की कमाई हर रोज घर रही है।
  • भारी बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म ने अब तक देश में 60 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं की है।

बॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से साल 2022 अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू नहीं चल सका। आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन उसे उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिला। 

Also Read: Laal Singh Chaddha Review: रिलीज हुई आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

मंगलवार को भी कमाई में गिरावट

फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत गए हैं लेकिन ये अब तक 60 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं कर सकी है। रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने केवल 65 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन बढ़कर 57.48 करोड़ रुपये हो गया है। मालूम हो कि फिल्म की ओपनिंग भी उम्मीद से कम रही थी और इसने रिलीज के दिन 11.7 करोड़ रुपये कमाए थे। 

जानें अब तक की कमाई 
 

Day 1 [1st Thur] Aug 11 ₹11.7 Cr
Day 2 [1st Fri] Aug 12 ₹7.26 Cr 
Day 3 [1st Sat] Aug 13 ₹9 Cr
Day 4 [1st Sun] Aug 14 ₹10 Cr
Day 5 [1st Mon] Aug 15 ₹7.87 Cr
Day 6 [1st Tue] Aug 16 ₹2.47 Cr
Day 7 [1st Wed] Aug 17 ₹2.09 Cr
Day 8 [2nd Thu] Aug 18 ₹1.95 Cr
Day 9 [2nd Fri] Aug 19 ₹1.60 Cr 
Day 10 [2nd Sat] Aug 20 ₹1.54 Cr
Day 11 [2nd Sun] Aug 21 ₹1.81 Cr
Day 12 [2nd Mon] Aug 22 ₹.73 Cr
Day 13 [2nd Tue] Aug 23 ₹.65 Cr

वहीं हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर ना केवल अच्छी कमाई की है बल्कि ये हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है। जानकारी के मुताबिक रिलीज के तकरीबन एक हफ्ते के बाद इस फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 7.5 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। 

Also Read: भारत में फेल हुई लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में गंगूबाई काठियावाड़ी को दी मात

कैसी है फिल्म की कहानी

आमिर की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने लीड रोल प्ले किया था। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट एक्ट्रेस करीना कपूर खान हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह भी है जो आमिर खान की मां के रोल में हैं। फ

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर