Laal Singh Chaddha के तीसरे गाने फिर ना ऐसी रात आएगी का पोस्टर आउट, जानें किस सिंगर की आवाज में कब होगा रिलीज

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jun 20, 2022 | 20:24 IST

Laal Singh Chaddha Movie songs: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के तीसरे गाने फिर ना ऐसी रात आएगी का पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही फैन्स से सवाल भी पूछा गया है कि अंदाजा लगाएं कि इसे किसने गाया है। देखें पूरी रिपोर्ट।

Laal Singh Chaddha, aamir khan movies, Laal Singh Chaddha Songs, Phir Na Aisi Raat Aayegi Song, Laal Singh Chaddha Movie Phir Na Aisi Raat Aayegi Song, Phir Na Aisi Raat Aayegi Song Release Date
Laal Singh Chaddha Movie Phir Na Aisi Raat Aayegi Song 

Phir Na Aisi Raat Aayegi Song: लंबे समय के बाद आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने जा रही है। दर्शक इस फिल्म को रक्षा बंधन के मौके पर यानी 11 अगस्त 2022 से सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म को लेकर तमाम चर्चाओं के बीच मेकर्स ने इसके तीसरे गाने का पोस्टर रिलीज किया है। इसमें करीना कपूर और आमिर खान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यानी इसमें  लाल और रूपा के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाया गया है। साथ ही फैन्स को गाने की रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है और सवाल भी किया गया है कि अंदाजा लगाएं कि इसे किसने गाया है। 

Laal Singh Chaddha Trailer: दमदार डायलॉग्स से भरा है लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर, जानें फिल्म की कहानी 

Laal Singh Chaddha Movie Phir Na Aisi Raat Aayegi Song


Phir Na Aisi Raat Aayegi Song Release Date 

जैसा कि शेयर किए पोस्टर से जाहिर हो रहा है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा का गाना फिर ना ऐसी रात आएगी जून में ही रिलीज हो रहा है। इस गाने को दर्शक 24 जून से देख सकेंगे। वहीं फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में आ रही है। इससे पहले आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा के दो और गाने रिलीज किए जा चुके हैं और सुनने वालों ने इनको पसंद भी किया है। 

Laal Singh Chaddha song: लाल सिंह चड्ढा का दूसरा गाना 'मैं की करां' रिलीज, दिल छू जाएंगे बोल

Phir Na Aisi Raat Aayegi singer Name 

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के तीसरे गाने फिर ना ऐसी रात आएगी को लेकर सोशल मीडिया पर खासा बज बनाया जा रहा है। मेकर्स ने गाने के पोस्टर को शेयर करने के साथ ही ये सवाल भी पूछा है कि क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस गाने को किसने अपनी आवाज दी है। ऐसे में यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि हो सकता है कि इसे केके ने अपनी आवाज दी हो जिनका कुछ समय पहले लाइव कंसर्ट के तुरंत बाद ही हार्ट अटैक से निधन हो गया था।  


बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट ग्रंप का रीमेक है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया है और इसकी रिलीज का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर