India China War Film: भारत -चीन के बीच हुई लड़ाई पर बनी हैं ये फिल्में, जो बयां करती हैं बहादुरी की दास्तान

Films List based on Indo China War: भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। यहां देखिए इन फिल्मों की लिस्ट और उससे संबंधित जानकारी।

India China war movies list
भारत चीन की लड़ाई पर बनी फिल्में 
मुख्य बातें
  • भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव पर बन चुकी हैं कई हिंदी फिल्में
  • यहां देखिए इंडो- चाइना वॉर पर बनी 6 प्रमुख फिल्मों की लिस्ट
  • भारतीय के वीर सपूतों की बहादुरी और बलिदान की कहानियां

मुंबई: भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव चरम पर है और दोनों देशों के बीच हुई भिड़ंत के दौरान भारत के 20 सैनिक शहीद होने और चीन की ओर भी 43 सैनिकों के मारे जाने या घायल होने की खबर सामने आई है। बीते 5 दशक में यह पहली बार हुआ है जब भारत चीन के बीच ऐसी झड़प हुई है और सैनिकों ने जान गंवाई है। इससे पहले साल 1962 में भारत और चीन के बीच भीषण युद्ध हुआ था और इस दौरान दोस्ती का दिखावा करते हुए चीन ने भारत की पीठ पर छुरा घोपते हुए हमला किया था।

भारत के सैनिकों ने अचानक हुए हमले के दौरान अपेक्षाकृत कम संसाधानों के साथ चीनी सैनिकों से लोहा लिया था। इसके बाद इस विषय पर कई फिल्में भी बनीं। भारत- चीन के युद्ध पर अब तक बॉलीवुड में कई फिल्म देखने को मिल चुकी हैं जिनमें भारत के सूरमाओं की बहादुरी के साथ संघर्ष और बलिदान की गाथा बताई गई है। आइए एक नजर डालते हैं भारत- चीन युद्ध पर बनी फिल्मों पर।

1. पलटन (2018): फिल्म में लेफ्टिनेंट कर्नल राज सिंह यादव की कहानी बताई गई है जिन्होंने अपने सैनिकों के समूह के साथ, अपने प्रियजनों से दूर होने के दर्द से निपटने के लिए चीनियों से नाथू ला दर्रे की रक्षा के लिए वीरता की मिसाल पेश की थी।

India China War Films

2. सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018): यह भारत के एक वीर की कहानी पर आधारित फिल्म है। सूबेदार जोगिंदर सिंह 1962 के चीन-भारत युद्ध के दौरान शहीद होने तक तीन लड़ाईयां लड़ी थीं।
India China War Films List

3. 72 ऑवर्स- मार्टियर हू नेवर डाइड (2019): चीनी सेना से भारत के उत्तर-पूर्व मोर्चे की रक्षा के लिए, एक राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, 72 घंटों तक अकेले दुश्मनों का मुकाबला करते रहे थे। यह फिल्म उन्हीं की कहानी पर आधारित है।

India China War Films List

4. ट्यूबलाइट (2017): यह फिल्म एक दिमाग से कमजोर युवक लक्ष्मण की कहानी है जिसका अपने भाई भरत के अलावा कोई दूसरा परिवार में नहीं है। जब भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ जाता है, तो लक्ष्मण का भाई सेना में भर्ती हो जाता है। फिल्म में सलमान खान, सोहेल खान और ओम पुरी ने अहम किरदार निभाए हैं।

Indo china war movie tubelight

5. हकीकत (1964): दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की इस फिल्म में, 1962 का चीन-भारत युद्ध लड़ने वाली एक पलटन को लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन उसे आदिवासियों ने बचा लिया था। कप्तान बहादुर सिंह और अंग्मो ने मोर्चे पर तैनात रहकर पलटन को बचाने में मदद की थी।

India China War Movies

6. रथ थिलगम (1963): फिल्म की कहानी के अनुसार, कॉलेज के दोस्त कुमार और कमला प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि, जब कुमार भारतीय सेना में शामिल होते हैं, तो उन्हें कमला के बारे में एक रहस्य पता चलता हैं जो उनके रिश्ते को खतरे में डाल देता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर