Made in China Trailer: मेड इन चाइना का ट्रेलर हुआ आउट, राजकुमार राव ने दिखाया 'इंडिया का जुगाड़'

बॉलीवुड
Updated Sep 18, 2019 | 14:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर काफी फनी लग रही है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Made in china trailer
Made in china trailer  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव की मेड इन चाइना ट्रेलर रिलीज हुआ
  • इसमें वे इंडिया का जुगाड़ दिखा रहा हैं
  • फिल्म में राजकुमार के अपोजिट मौनी रॉय हैं

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। घोषणा के वक्त से ही इस फिल्म को लेकर सुर्खियां थी। मेड इन चाइना में राजकुमार के साथ मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों में फिल्म के कुछ पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। जिसमें सब हाथ में मैजिक सूप की बोतल लिए दिख रहे थे। अब मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ये ट्रेलर काफी फनी लग रहा है। इसमें राजकुमार 'इंडिया का जुगाड़' दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दो मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में परेश रावल, राजकुमार राव को कहते हैं कि तुम एक दिन बहुत बड़े एंटरप्रेन्योर बनोगे। इसके बाद राजकुमार का सफर शुरू होता है। ट्रेलर में मौनी भी अपनी हॉट अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में 'ओढ़नी ओढू तो उड़ी उड़ी जाए' गाना सुनाई देता है। इसमें राजकुमार राव चीन जाते हैं और तब उन्हें एक बिजनेस आइडिया सुझता है। वे गुप्त रोग के लिए दवा बनाते हैं। ट्रेलर में यही सब बेहद मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajkummar_rao) on

 

आपको बता दें कि मेड इन चाइना में राजकुमार और मौनी के अलावा परेश रावल, बोमन ईरानी, गजराज राव और सुमित व्यास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट देखकर ही कहा जा सकता है कि ये कितनी मजेदार होने वाली है। मेड इन चाइन की शूटिंग पिछले साल सितंबर में अहमदाबाद में शुरू हुई थी। इस फिल्म को मिखिल मुसाले डायरेक्टर कर रहे हैं। वहीं इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajkummar_rao) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajkummar_rao) on

 

मेड इन चाइना इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 30 अगस्त 2019 थी, लेकिन फिर प्रभास की साहो इस दिन रिलीज हुई, इसलिए मेड इन चाइना को आगे खिसका दिया गया। अब ये फिल्म 25 अक्टबर 2019 को आएगी। इसी दिन तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर सांड की आंख भी रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर