बर्थडे पर रिलीज हुआ महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म का टीजर, आर्मी मेजर के रोल में मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड
Updated Aug 09, 2019 | 21:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म में महेश बाबू के किरदार का नाम मेजर अजय कृष्णा है। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर के कुछ हिस्सों में हुई है। फिल्म के टीजर में वह अपनी यूनिट के साथ किसी लड़ाई के लिए तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं।

Mahesh Babu
Mahesh Babu 

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को 45 साल के हो गए हैं। महेश बाबू के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म सारीलेरु निक्केवारू का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में महेश बाबू इंडियन आर्मी के मेजर के रोल में नजर आएंगे।

टीजर के मुताबिक फिल्म में महेश बाबू के किरदार का नाम मेजर अजय कृष्णा है। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर के कुछ हिस्सों में हुई है। फिल्म के टीजर में वह अपनी यूनिट के साथ किसी लड़ाई के लिए तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं।        

सारीलेरू निक्केवारू फिल्म में महेश बाबू के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, विजयशांति, बाहुबली फेम राम्या कृष्णन और राजेंद्र प्रसाद अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन एन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी।

 

 

ऐसे मना रहे हैं बर्थडे 
महेश बाबू के बर्थडे पर फैन्स की विशेज का तांता लग गया है। महेश बाबू अपना बर्थडे फैमिली के साथ मना रहे हैं। महेश बाबू परफेक्ट फैमिली मैन हैं। ऐसे में ये दिन उन्होंने अपनी वाइफ नम्रता शिरोडकर और बच्चों के साथ मनाया है।

महेश बाबू ने साल 2005 में पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर से शादी की थी। महेश बाबू और नम्रता की पहली मुलाकात साल 2000 में वामसी फिल्म के दौरान हुई थी। शादी से पहले दोनों ने पांच साल तक डेट किया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Regent Street... A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) on

 

पिछले दो फिल्में सुपरहिट 
महेश बाबू की पिछले साल फिल्म भरत एने नेनू रिलीज हुई थी। फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। ये एक पॉलीटिकल थ्रिलर थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 220 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

 

 

महेश बाबू इसके बाद महर्षी फिल्म में नजर आए थे। ये फिल्म इस साल रिलीज हुई थी। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसे वामसी पैदीपली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में महेश के अलावा पूजा हेगड़े, जगपति बाबू थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर