महेश भट्ट ने रचाई दामाद Ranbir के नाम की मेहंदी, रणबीर ने हाथ पर लिखा Alia का नाम

Mahesh Bhatt mehendi: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Mahesh Bhatt mehendi
Mahesh Bhatt mehendi 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के हो गए हैं।
  • रणबीर ने भी आलिया का नाम मेहंदी से अपने हाथ पर लिखा था
  • महेश भट्ट ने अपने हाथ पर रणबीर के नाम की मेहंदी भी लगाई

Mahesh Bhatt mehendi: चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट गर्ल आलिया भट्ट एक दूजे के हो गए हैं। गुरुवार को रणबीर कपूर के घर वास्तु अपार्टमेंट में दोनों सितारों की शादी रस्में पूरी हुईं। शादी करने के बाद दोनों सितारे बाहर आए और मीडिया से रूबरू हुए। उससे पहले शादी की रस्मों की तस्वीरें आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

आलिया और रणबीर की शादी की हर तस्वीर बेहद खास थी। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि प्रेम जब मुकम्मल होता है तो कितनी खुशी होती है। आलिया और रणबीर की शादी से दोनों परिवार फूले नहीं समा रहे हैं। आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट काफी खुश थे। महेश भट्ट ने अपनी बेटी की खुशी के लिए कई काम किए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

महेश भट्ट अक्सर काले रंग के आउटफिट में नजर आते हैं लेकिन बेटी की शादी में उन्होंने थीम आधारित कलर की शेरवानी पहनी। इतना ही नहीं महेश भट्ट ने अपने हाथ पर रणबीर के नाम की मेहंदी भी लगाई। बेटी की शादी के बाद महेश भट्ट भावुक हुए तो दामाद रणबीर कपूर ने उन्हें अपने गले लगाया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

Also Read: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी में लिए सिर्फ चार ही फेरे, दिलचस्प है वजह

रणबीर ने लिखा आलिया का नाम

आलिया भट्ट के हाथों पर तो रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी लगी ही, रणबीर ने भी आलिया का नाम मेहंदी से अपने हाथ पर लिखा था। जब रणबीर और आलिया मीडिया के सामने पोज देने आए तो उनके हाथ पर मेहंदी से लिखा आलिया का नाम साफ नजर आ गया।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

फैमिली फोटो आई सामने 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नवविवाहित आलिया रणबीर परिवार के साथ फोटो खिंंचाते नजर आ रहे हैं। फोटोज में दोनों की फैमिली दूल्हा- दुल्हन को आशीर्वाद दे रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर