13 साल में बिलकुल नहीं बदलीं मलाइका अरोड़ा, इस फिल्म में अर्जुन के साथ किया था हॉट डांस

Malaika Arora Throwback Photos: मलाइका अरोड़ा की कुछ बेहद हॉट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मलाइका ने अपनी इन तस्वीरों से साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड की सुपरहॉट फैशन मॉडल हैं...

malaika arora bollywood Actress looking super hot in 13 year Old Throwback photos with arjun rampal
मलाइका अरोड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा की कुछ बेहद हॉट तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
  • इन तस्वीरों को देखते ही फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
  • मलाइका की ये फोटोज 13 साल पुरानी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों से लोगों के होश उड़ाती रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखते ही फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। मलाइका ने अपनी इन तस्वीरों से साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड की सुपरहॉट फैशन मॉडल हैं। 
मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरों 13 साल पुरानी हैं। जी हां, मलाइका की ये फोटो साल 2007 की हैं जब वो संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म ईएमआई की शूटिंग कर रही थीं। ये तस्वीरें फिल्म के गाने आजा आ भी जा के दौरान की हैं। जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन रामपाल ने साथ में धमाकेदार डांस किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस आज भी इतनी ही मैंटेन है जैसी 13 साल पहले थी। उनकी फिजिक में कुछ इंच का भी फर्क नहीं आया है। बल्कि वो 46 साल की उम्र में इंडस्ट्री की कई यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। वैसे मलाइका अरोड़ा जिमिंग के साथ-साथ योगा की भी बड़ी फैन हैं। मलाइका ने योग की इतनी प्रैक्‍ट‍िस की है क‍ि वह कठ‍िन आसन भी आसानी से कर जाती हैं। अक्सर मलाइका अपने फैन्स के साथ फिटनेस वीडियो शेयर कर उन्हें मोटिवेट करती रहती हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malaikaaroraofficial) on

वैसे लॉकडाउन में मलाइका जिम के बाहर तो स्पॉट नहीं हो पा रही हैं लेकिन वो घर में रहकर अपनी फिटनेस मैंटेन कर रही हैं। इसके साथ-साथ मलाइका फिलहाल कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना कुकिंग टैलेंट दिखाते हुए केक और लड्डू बनाने की फोटोज शेयर की थीं।   
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malaikaaroraofficial) on


मालूम हो कि मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उम्र में उनसे करीब 12 साल बड़ी हैं जिसे लेकर उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर