Arjun- Malaika Valentine Day: मलाइका- अर्जुन ने ऐसे मनाया वेलेंटाइन डे, शेयर की कमरे की ये खास फोटो

Malaika Arora and Arjun Kapoor Valentines Day: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया और इसकी फोटो भी शेयर की।

Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrate Valentines Day
Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrate Valentines Day 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 14 फरवरी के दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया
  • दोनों ने साथ में समय बिताया और इसकी फोटो फैंस के साथ भी शेयर की
  • मालूम हो कि मलाइका ने पिछले साल अर्जुन के बर्थडे के मौके पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर कई इवेंट्स तक में दोनों के बीच का बॉन्ड देखने को मिलता है। आज (14 फरवरी) वेलेंटाइन डे है और जाहिर है हर प्यार करने वाले की तरह अर्जुन- मलाइका के लिए भी यह दिन खास है, जिसे दोनों ने खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया।

वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने अपने होटल के कमरे की एक फोटो शेयर की जिसमें उनकी टेबल पर क्यूट लव सेंटरपीस रखा हुआ है। जिसमें एक लड़का लड़की नजर आ रहे हैं और वो लड़की को हार्ट दे रहा है जिसपर Love लिखा है, वहीं लड़की के हाथ में गुलाब का फूल है। इसके साथ ही चॉकलेट डिप्ड स्ट्रॉबेरीज भी रखी हैं। वहीं मलाइका ने एक और फोटो शेयर की जिसमें टेबल पर गुलाब के फूल, मोमबतियां, स्ट्रॉबेरीज और नारियल पानी रखा है। यह तस्वीर मुंबई के लीला होटल की है। 

मालूम हो कि एक दूसरे के लिए अपने प्यार के इजहार के बाद यह पहली बार है जब दोनों वेलेंटाइन डे साथ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से थीं लेकिन उन्होंने कभी इसकी पुष्टि नहीं की थी। पिछले साल जून में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। उन्होंने अर्जुन का हाथ थामे फोटो पोस्ट की थी और इस मौके पर दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने के बाद से ही उनकी शादी की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं हालांकि उनका कहना है कि वो अभी शादी नहीं कर रहे हैं। अर्जुन यह साफ कर चुके हैं कि जब वो शादी करेंगे तब उसे छुपाएंगे नहीं और वो शादी तभी करेंगे जब इसके लिए तैयार होंगे। बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं लेकिन उनकी उम्र के फासले का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर