अजीबो-गरीब ड्रेस में दिखा मलाइका अरोड़ा का अतरंगी अंदाज, तस्‍वीरें देख यूजर्स ने लिया आड़े हाथ

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 05, 2021 | 21:44 IST

Malaika Arora Get Trolled For Her Dress: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने अजीबो-गरीब ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। मलाइका अरोड़ा की ड्रेस को फाॅइल पेपर से कंपेयर किया जा रहा है।

malaika arora get trolled for her dress on social media platform, social media users trolled malaika arora for her dress and compared it to foil paper
मलाइका अरोड़ा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा।
  • अजीबो-गरीब कपड़ों में देखकर यूजर्स ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक।
  • एक्‍सपेरिमेंट के चक्‍कर में अदाकारा का बना मजाक।

Malaika Arora Get Trolled: अपनी कातिल अदाओं और लटकों-झटकों से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर यूजर्स की नफरत झेलनी पड़ रही है। फाॅइल पेपर जैसी ड्रेस की वजह से मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया यूजर्स की नफरत का सामना करना पड़ रहा है। फिटनेस और स्टाइल से अपडेटेड रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने कपड़ों के वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज साझा करती रहती हैं। कई बार वह अपने फैंस को स्टाइल और फिटनेस से रिलेटेड टिप्स भी बताते हुए नजर आती हैं। 

मलाइका अरोड़ा को करना पड़ा ट्रोलर्स का सामना

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक फाॅइल पेपर जैसी ड्रेस पहनी थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीर देख कर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका खूब मजाक उड़ाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा को यूजर्स की नफरत झेलनी पड़ रही है। इससे पहले भी कई बार मलाइका अरोड़ा अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि उन्होंने फाॅइल पेपर जैसे कपड़े पहने हैं। इस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा बहुत इंटेंस लुक दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा को इस अजीबो-गरीब ड्रेस में देख कर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। 

मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कई बार उन्हें अपने बोल्ड कपड़ों के वजह से यूजर्स के नफरत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, बहुत बार वह अपने लुक और स्टाइल की वजह से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। मलाइका अरोड़ा का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है लेकिन वह अपनी फिटनेस का भी खासा ध्यान रखती हैं। जिम में वर्कआउट के अलावा वह योग करना भी पसंद करती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिटेस्ट अदाकारा में मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। टोन्ड फिजीक को देख कर कोई यह नहीं बता सकता कि मलाइका अरोड़ा एक बेटे की मां हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर