कोरोना को मात देकर मलाइका अरोड़ा ने की वापसी, 'डांस इंडिया डांस' के सेट से सामने आया Video

मलाइका अरोड़ा कोरोना से जंग लड़ रही थी। अब इस महामारी को हराकर मलाइका अरोड़ा अपने काम पर वापस लौट आई हैं। डांस इंडिया डांस के सेट से मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया है।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने कोरोना को मात दे दी है।
  • कोरोना से ठीक होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने डांस इंडिया डांस के सेट पर वापसी की है।
  • मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

मुंबई. मलाइका अरोड़ा खान ने कोरोना को मात दे दी है। इस महामारी से उबरने के बाद मलाइका ने इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। सेट पर से मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सामने आया है। 

फैशन स्टाइलिस्ट मनेका हर सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा पीली कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं, सेट पर मौजूद लोग उनका मेकअप कर रहे हैं। 

सेट पर सभी ने पीपीई किट पहनी है और चेहरा मास्क से ढका हुआ है। मलाइका अरोड़ा का वीडियो में लुक और उनका स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है। कोरोना के कारण मलाइका घर पर ही क्वारंटाइन थीं। इस कारण वह काम से दूर थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Look who is back and shining brighter than the sun !!@malaikaaroraofficial A post shared by Maneka Harisinghani (@manekaharisinghani) on

ऐसे लड़ी थी कोरोना से जंग 
मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपना क्वारंटाइन का रूटीन शेयर किया था।  मलाइका ने बताया कि जब उन्‍हें पता चला कि वो कोरोना से संक्रमित हैं तो सबसे पहले वह अपने परिवार के ल‍िए चिंतित हो गईं कि सब ठीक हैं या नहीं। 

मलाइका अरोड़ा ने बताया कि शुरुआत में उन्‍हें काफी कमजोर फील हुआ। डॉक्‍टर ने उन्‍हें केवल रेस्‍ट लेने, ठीक से खाना खाने और खूब सारा लिक्विड लेने के लिए कहा था। खाना कमरे के बाहर डिस्पॉजिबल बर्तन में रख दिया जाता था। 

नोरा फतेही ने किया था रिप्लेस 
मलाइका अरोड़ा शो से दूर थीं तब नोरा फतेही ने उन्हें रिप्लेस किया था। मलाइका अरोड़ा की वापसी के बाद नोरा ने शो छोड़ दिया है। नोरा शो छोड़ते वक्त थोड़ी इमोशनल हो गई थीं। शो की जज गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के साथ फोटो शेयर की है। 

फोटो के साथ गीता कपूर ने लिखा था- 'थैंक्यू बेबी नोरा मेरी जिंदगी का प्यारा और खास हिस्सा बनने के लिए। मलाइका के जाने के बाद मुझे नहीं पता कैसे तुमने इतने कम समय में इस जगह को भरा। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगी। तुम्हें बहुत सारी सफलता मिले। लव यू नोरा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर