मलाइका अरोड़ा हैं 'बेस्ट गर्लफ्रेंड', बर्थडे से पहले ही बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे इतने सारे गिफ्ट्स

Malaika Arora Sends Gifts To Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे मनाएंगे लेकिन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उनके लिए पहले ही तोहफे भेज दिए हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इन गिफ्ट्स की तस्वीरें शेयर की हैं।

Malaika Arora with Arjun Kapoor
Malaika Arora with Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे से पहले ही अर्जुन कपूर को भेजे गिफ्ट्स।
  • अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।
  • मालूम हो कि दोनों पिछले वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर दोनों साथ में वेकेशंस पर जाते हैं, शहर में साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर से ये कपल चर्चा में है।

अर्जुन ने शेयर की तस्वीर

दरअसल अब 26 जून को अर्जुन का जन्मदिन है और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने बर्थडे पर पहले ही तैयारियां शुरू कर दीं। अर्जुन के जन्मदिन से पहले ही मलाइका ने उनके लिए एक नहीं बल्कि कई गिफ्ट्स भेजे हैं, जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें कई गिफ्ट्स रखे हुए दिख रहे हैं और ये सभी गिफ्ट्स ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप रैपर में पैक्ड हैं। इस फोटो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, '72 घंटे पहले वो आपको याद दिलवाती हैं कि यह आपका बर्थडे वीकेंड है।' इसके साथ ही अर्जुन ने मलाइका को टैग भी किया।

Also Read: अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा, कहा- रोज करते हैं रोमांस

सोशल मीडिया पर किया जाता है ट्रोल

मालूम हो कि मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। शादी के करीब 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि खुद मलाइका- अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अर्जुन संग खास तस्वीर शेयर की थी।

Also Read: Valentines Day में Arjun Kapoor पर Malaika Arora ने लुटाया प्यार, गले लगाकर कही दिल की बात

ब्रेकअप की भी आ चुकी हैं खबरें

मालूम हो कि दोनों को लेकर यह खबरें भी आ चुकी हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है लेकिन यह खबरें झूठी निकलीं। ये खबरें आने के बाद अर्जुन ने मलाइका संग फोटो शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया था। बत

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर