Malaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा के पीछे पड़े ट्रोलर, सूट पहनने पर भी इस वजह से कर रहे ट्रोल

Malaika Arora Trolled For Wearing Suit: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में सूट पहने नजर आईं लेकिन फिर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उनकी वीडियो पर ट्रोलर कमेंट कर रहे हैं।

Malaika Arora Trolled
Malaika Arora Trolled  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा फिर हो रहीं ट्रोल।
  • मलाइका अरोड़ा हाल ही में सूट पहने नजर आईं, जिसके चलते वो ट्रोल हो रही हैं।
  • मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं फिर वजह उनका स्टाइल हो, पर्सनल लाइफ हो या फिर कोई नई तस्वीर। मलाइका अब एक बार फिर से खबरों में हैं और इसकी वजह है उनका एक वीडियो। दरअसल मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो सूट पहने नजर आ रही हैं।

Also Read: मलाइका अरोड़ा की ट्रोलिंग पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया क्या कहते थे मम्मी- पापा

क्यों ट्रोल हो रहीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं और इस दौरान उन्होंने व्हाइट सूट और पैंट्स पहनी हुई थी। इसके साथ मलाइका ने बालों को खुला रखा। लेकिन इस लुक के लिए भी मलाइका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। मलाइका को सूट पहना देखकर फैंस हैरान हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि आज सूरज कहां से उगा है? तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'ओह ये कैसे हो गया आज'। एक दूसरे यूजर ने मलाइका की वीडियो पर कमेंट किया कि पहली बार इंसान लग रही है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने मलाइका की तारीफ करते हुए कहा कि वो सूट में बहुत अच्छी लग रही हैं तो वहीं कुछ ने कहा कि वो वेस्टर्न के साथ- साथ ट्रेडिशनल में भी खूबसूरत लगती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla)

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता असर

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भई वो अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर, एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर व अपनी बढ़ती उम्र को लेकर कई बार ट्रोल होती रही हैं। एक्ट्रेस कई बार यह साफ कर चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो ट्रोलिंग को हैंडल करना जानती हैं।

Also Read: बिना पैंट ऊपर चढ़ाए बाथरूम से बाहर आईं मलाइका अरोड़ा, अहसास हुआ तो शर्म से हुई बुरी हालत

ट्रोलिंग का पेरेंट्स पर असर

मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ट्रोलिंग से उनके पेरेंट्स अक्सर परेशान हो जाते थे। मलाइका ने बताया था, 'मेरे पेरेंट्स कहते रहते थे बेटा किसी ने ऐसा कह दिया, वैसा कह दिया।' इसके बाद मलाइक ने उन्हें समझाया और कहा, 'बहुत हो गया। ये बकवास पढ़ना बंद करो। ये पूरी तरह बकवास है। अपनी एनर्जी को इसपर मत लगाओ।' मलाइा ने कहा कि आखिरकार वो पेरेंट्स हैं और वो कुछ सुनते हैं तो परेशान हो जाते हैं। लेकिन एक बार मैंने उन्हें समझा दिया तो वो समझ गए, फिर ऐसा नहीं हुआ।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर