ड्राइवर पर गुस्सा निकालती दिखीं Malaika Arora, सोशल मीडिया पर वीडियो देख भड़के यूजर्स

Malaika Arora Video: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
  • मलाइका अक्सर अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं।

बॉलीवुड की फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में जैसलमेर अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी से वापस मुंबई आई हैं। इस दौरान उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी साथ थी। दोनों बहनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने ड्राइवर पर काफी भड़कती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने ड्राइवर को कहती हैं कि हम उधर नहीं आ सकते हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ड्राइवर पर गुस्सा निकालने लगीं। ये पूरा मामला वीडियो में कैप्चर में कर लिया गया है। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं जब मलाइका को ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले कभी आउटफिट तो कभी उनके लव लाइफ को लेकर यूजर्स अक्सर ट्रोल करते रहते हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla) on

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की एक साथ में छुट्टियां बिताते और पार्टी करते तस्वीरें सामने आती रहती हैं। माना जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी कर सकते हैं। वहीं दोनों के रिलेशनशिप को देखकर फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की शादी को लेकर कमेंट करते रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

इसके अलावा मलाइका बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने हॉट अंदाज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर