6 साल बाद मुंबई में ही अपना जन्मदिन मनाएंगी Malaika Arora, जानें क्यों लिया ये खास फैसला

बॉलीवुड
Updated Oct 22, 2019 | 23:52 IST | IANS

Malaika Arora 46 birthday Plan: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा बुधवार को 46 साल की हो रही हैं। छह साल बाद मलाइका अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ही हैं।

Malaika Arora 46 birthday Celebration plan reveals Know details
मलाइका अरोड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
  • मलाइका छह साल बाद अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ही हैं।
  • इस साल मलाइका अपना बर्थडे मुंबई में की सेलिब्रेट करते वाली हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा छह साल बाद अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड डीवा बुधवार को 46 साल की हो रही हैं। छह साल बाद मलाइका अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ही हैं। कभी-कभी वह अपना जन्मदिन विदेशों में छुट्टियां बिताते वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाती हैं और कभी काम पर जाती हैं।
मलाइका ने कहा, 'छह-सात सालों में यह पहली बार है, जब मैं यहां शहर में हूं, इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं यहीं अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जन्मदिन मनाऊंगी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malaikaaroraofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@malaikaaroraofficial) on

इस वर्ष मलाइका ने शहर में ही रुकने और अपने खास दिन को परिजनों और बॉलीवुड के अपने दोस्तों के साथ मनाने का फैसला किया। वह मंगलवार रात को पांच सितारा होटल में पार्टी दे रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर