क्‍या Disha Patani को आज तक क‍िसी ने नहीं क‍िया प्रपोज, लव लाइफ के सवाल पर एक्‍ट्रेस ने खोले राज

Disha Patani Love Life: हाल ही में दिशा पाटनी की फिल्म मलंग रिलीज हुई है। प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए।

Disha Patani on her Love Life
Disha Patani on her Love Life  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी ने लव लाइफ पर कही ये बात
  • प्रपोजल के बारे में बताई ये बात
  • दिशा की फिल्म मलंग हाल ही में रिलीज हुई है

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म रिलीज हुई है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म के अच्छे रिव्यूज आए हैं और दिशा की काफी तारीफ की जा रही है। अपनी पहली ही फिल्म ही दिशा ने अपने लाखों फैंस बना लिए थे। दिनोंदिन उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ती ही जा रही है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दिशा के इतने दीवाने होने पर भी आज तक होने किसी ने प्रपोज नहीं किया है।

हाल ही में मलंग के प्रमोशन के दौरान दिशा से पूछा गया कि अब तक उन्हें जिंदगी में कितने प्रपोजल मिले हैं और उन्होंने कितने दिल तोड़े हैं। इस पर दिशा ने बताया कि उन्हें आज तक एक भी प्रपोजल नहीं मिला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

दिशा ने बताया, 'किसी ने प्रपोज ही नहीं किया। स्कूल में टॉमबॉय थी। डैड पुलिस में थे, किसी ने पूछा नहीं कभी। फिर कॉलेज में भी किसी ने नहीं पूछा। फिर इधर आ गई। इधर कोई पार्टी-वार्टी में नहीं जाती हूं, तो मिली नहीं किसी से। सैड लाइफ रही है काफी।'

गौरतलब है कि पिछले काफी वक्त से दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ से जुड़ रहा है। दोनों का कई मौके पर साथ में देखा जाता है। मलंग के प्रमोशन के दौरान भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों बात करते हुए नजर आ रहे थे, वहीं टाइगर ने दिशा के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। हालांकि दोनों ने अब तक रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। पर कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

मलंग की अगर बात करें तो इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिशा और आदित्य की कमाल की केमिस्ट्री लग रही है। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने बनाया है। मलंग के बाद अब दिशा राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर